फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: truck overloaded with sugarcane overturns at sweet shop in Mawana

Meerut: टला बड़ा हादसा, मवाना में गन्ने से ओवरलोडेड ट्रक मिठाई की दुकान पर पलटा, लोगों ने जैसे-तैसे जान बचाई

Sun, 03 Mar 2024 11:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 11:05 PM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में रविवार को मवाना बस स्टैंड मोड पर एक ओवरलोड गन्ने का ट्रक अंनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं ट्रक पलटने से हाईटेंशन लाइन भी टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवाया।

विज्ञापन
Meerut: truck overloaded with sugarcane overturns at sweet shop in Mawana
दुकान पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में रविवार को मवाना बस स्टैंड मोड पर एक ओवरलोड गन्ने का ट्रक अंनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दो दुकानों में लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। दुकानदारों एवं करीगरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। चालक ट्रक छोडकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसे में 11000 हजार की विद्युत लाइन के दो खंभे भी टूट गए, लेकिन गनीमत रही बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंची ने जेसीबी मशीन से खभों को हटवाया और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आए। पीड़ित दुकानदारों ने नामजद चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


मवाना व आसिफाबाद मार्ग पर प्रतिदिन सैंकड़ो की संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, जबकि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चैंकिग कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं, जिससे सड़क हादसों में अंकुश लग सके लेकिन आरटीओ व पुलिस विभाग कार्रवाई करने के बजाए आंखे मूंदे हुए हैं। संबधित अधिकारी इस और ध्यान दें, तो हादसों से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हादसे
ओवरलोड वाहन थाने के सामने व तिराहों से बेखौफ गुजरते हैं लेकिन पुलिस देख कर भी अनदेखा कर रही है। जिससे लोगों की जान पर आफत बनी हुई है ऐसा ही एक हादसा कई वर्ष पहले मवाना बस स्टैंड पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक एक मारूति कार से सिगेरट का प्रचार कर रहे दो लोगों की कार पर पलट गया था। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। दूसरा हादसा नगर में एक वर्ष के करीब कोयले से भरा ओवरलोड ट्रक पटलटने से जहां दुकाने क्षत्रिगृस्त हो गई थी वहीं उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई थी।

तीसरा हादसा नगर पंचायत कार्यालय के समीप एक रिक्शा चालक के ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से दर्दनांक मौत हो चुकी है। एक के बाद एक हादसे हो रहे है और हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन अधिकारियों को लोगों की जान से कोई लेना देना नही है। रविवार दोपहर नगर से ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक मवाना शुगर मिल पर जा रहा था। जैसे ही वह मवाना बस स्टैंड मोर्ड पर पहुंचा तभी अंनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। वहीं 11 हजार लाईन के विद्युत दोनों खंभे क्षतिगस्त हो गए।

 विद्युत खंबों की लाईन पर ट्रक को पलटा देख राहगीरों व आस पास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने विद्युत बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को फोन द्वारा हादसे की जान कारी दी। जिस पर विद्युत लाईन की आपूर्ति बंद कर दी गई। ट्रक हादसे में जहां दुकानदार सौरभ पुत्र नरेश की स्वीट की दुकान, शांतनु पुत्र राकेश की जूस कॉर्नर की दुकान में लाखों रुपये का नुकसान दुकानदारों द्वारा बताया गया है वहीं एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी मशीन से खंबों व ट्रकों को हटाने में लगी हुई है। पीड़ित दुकानदारों ने ट्रक चालक के नामजद तहरीर देते हुए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में ले आई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed