फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: trains going from Delhi to Meerut will remain canceled till March 18

अलर्ट: दिल्ली से मेरठ जाने वाली ट्रेनें 18 मार्च तक रहेंगी रद्द, ये रही वजह

Fri, 15 Mar 2019 02:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Meerut: trains going from Delhi to Meerut will remain canceled till March 18
भारतीय रेल, फाइल फोटो - फोटो : गूगल

18 मार्च तक दिल्ली से मेरठ ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे तो इसे कैंसल कर दीजिए और बस से यात्रा करिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 16 से 18 मार्च तक एक बार फिर खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच ट्रैक के दोहरीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते उत्तर रेलवे ने बुधवार को रद्द रहने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की सूची जारी की थी। इसके बाद गुरुवार को रेलवे ने मेरठ से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन


दोहरीकरण कार्य को पहले 10 मार्च तक खत्म किया जाना था, लेकिन मंसूरपुर फाटक के पास किसानों के विरोध के चलते इसे टालना पड़ा। एक बार फिर रेलवे ने किसानों को मनाते हुए कार्य को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को शाम के समय पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को घंटों तक गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा। शाम के समय सुपर एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस के जाने के बाद दैनिक यात्रियों को मेरठ आने के लिए मुंबई से अमृतसर आने वाली गोल्डन टेंपल का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, इस ट्रेन के एक्सप्रेस होने से यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को बस से सफर कर मेरठ लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


यह ट्रेनें मेरठ होकर नहीं जाएंगी
15 मार्च को कोच्चिवली-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। 16 और 17 मार्च को इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। 17 और 18 मार्च को सुपर एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए जालंधर जाएगी। 17 मार्च को योगा एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए हरिद्वार जाएगी। 18 मार्च को जनशताब्दी वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। 16 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। 18 मार्च को सुपर एक्सप्रेस शामली के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। 18 मार्च को देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस टपरी से शामली होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 18 मार्च को देहरादून-मदुरई एक्सप्रेस वाया टपरी होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 18 मार्च को ही जनशताब्दी वाया शामली होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 मार्च से रद्द होने वाली ट्रेनें 
अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर, अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर-54476, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर- 64559, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर- 54473, दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर-54475, दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर- 54471, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर-54472 रद्द रहेंगी। वहीं 15 मार्च से मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर, हजरत निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेंगी।

मेरठ तक चलेगी नौचंदी
16 और 17 मार्च को नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर के बजाय मेरठ तक चलेगी। वहीं, 17 और 18 को नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से ही प्रयाग घाट के लिए चलेगी। 17 और 18 को कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक चलेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed