{"_id":"6aa198ca3b851d1a8f01223e","slug":"meerut-tragic-end-to-a-love-marriage-within-just-six-months-medical-representative-hangs-himself-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी
Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
सार
फूलबाग कॉलोनी निवासी विशाल ने बुढ़ाना गेट निवासी सेजल से फरवरी में प्रेम विवाह किया था। दोनों नोएडा में रहकर नौकरी कर रहे थे। करीब तीन महीने से दोनों अलग रह रहे थे। बुधवार को विशाल का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
विशाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी विशाल (28) का शव बुधवार शाम पांच बजे घर में पंखे पर चादर से लटका मिला। विशाल एक मेडिकल कंपनी में एमआर था। शव को लटका देख परिजनों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सेजल से युवक का विवाद चल रहा था। इस वजह से वह तीन महीने से ससुराल में नहीं रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फूलबाग कॉलोनी गली नंबर-7 में खिलेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे विशाल ने फरवरी 2026 में बुढ़ाना गेट निवासी सेजल से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में हुई थी। दंपती के बीच तीन महीने से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार युवक इस वजह से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम विशाल घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया था। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने गए। वहां उसका शव पंखे पर चादर से लटका हुआ देख परिजनों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने बिलख रहे परिजनों को किसी तरह संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
नौकरी के दौरान चल रहा था विवाद
परिजनों के अनुसार तीन महीने पूर्व सेजल ने नोएडा जाकर नौकरी करने की बात कही थी। विशाल भी पत्नी के साथ नोएडा चला गया था। नौकरी के दौरान दंपती में विवाद होने लगा था। इसके बाद विशाल अपने घर आ गया था। सेजल अपने घर चली गई थी। दोनों के बीच फोन पर भी बात होनी बंद हो गई थी। डेढ़ महीने पूर्व दोनों के बीच कोतवाली थाने पर समझौते का प्रयास हुआ था।

फारेंसिक टीम को मिली कमरे में डायरी
घटना स्थल पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। कमरे के अंदर से पुलिस को एक डायरी मिली। टीम ने डायरी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डायरी को भी जांच में शामिल कर लिया है।