फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut traffic police checking Abhiyan: more than hundred vehicle sease

कसा शिकंजा: ट्रैफिक पुलिस ने अवैध वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 100 से ज्यादा वाहन सीज, यात्री परेशान

Fri, 29 Apr 2022 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Apr 2022 01:36 PM IST
सार

मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की शहर में अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अब तक सौ से ज्यादा अवैध वाहनों को सीज किया जा चुका है। वहीं कई रूटों पर बसें नहीं होने से यात्रियों को अभियान के कारण ऑटो आदि नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
Meerut traffic police checking Abhiyan: more than hundred vehicle sease
मेरठ में चैकिंग अभियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ ट्रैफिक पुलिस का शहर में दौड रहे अवैध वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान जोर शोर से चल रहा है। अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस ने अवैध वाहनों को निशाना बनाए रखा। सड़कों पर दौड़ रहे इन वाहनों को रोक-कर सीज किया गया। साथ ही इनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। पुलिस की इस कारवाई से लोगों पर बेहद असर पड़ा और वो परेशान होकर प्रशासन को कोसते दिखाई दे रहे हैं। अब तक सौ से ज्यादा अवैध वाहनों को सीज किया जा चुका है।

विज्ञापन


मेरठ में अवैध वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। शासन के निर्देश पर अवैध रूप से शहर में दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ गुरुवार को कारवाई शुरु की गई। ट्रैफिक पुलिस ने 93 ऑटो, ई-रिक्शा व कार टैक्सी को सीज किया। जुर्माने की राशि भी वसूल की गई। ट्रैफिक पुलिस ने आरोपियों से 24,500 समन शुल्क वसूला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मार्मिक: किसान ने कफन ओढ़ा तो 50 हजार मांगने वाले बोले, हम देंगे 10 लाख, चार दिन बाद करने थे बेटी के हाथ पीले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में शुक्रवार को अभियान का असर तेज हो गया। सड़कों पर पुलिस एक्शन मोड पर रही। जगह-जगह अवैध वाहनों को रोक-कर सीज किया गया। हालांकि इसका असर लोगों को झेलना पड़ा। ऑफिस व अन्य जरूरी कार्य से निकलने वाले लोगों को शहर के रूट पर खड़े रहकर घंटों इंतजार करना पड़ा। 

मोदीपुरम, बेगमपुल, दिल्ली चुंगी, परतापुर व बाकी इलाकों में इक्का-दुक्का ऑटो दिखाई दिए, और वो भी इन लोगों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए तैयार नहीं थे। कामकाजी लोगों पर इस अभियान का असर नजर आया। लोग देरी से दफ्तर पहुंचे। कई रूटों पर बसें व अन्य वाहन न होने के कारण लोग प्रशासन को भी कोसते भी नजर आए।

वहीं, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि लगातार अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कारवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed