फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tipinagar's family asks President for euthanasia, makes serious allegations against police

Meerut: टीपीनगर के परिवार ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर के परिवार ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Tipinagar's family asks President for euthanasia, makes serious allegations against police
इच्छा मृत्यु - फोटो : self

विस्तार

मेरठ के पब्लिकेशन हाउस के मालिक मोहित गर्ग और उनकी चाची चित्रा गर्ग की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगी है। मोहित के चाचा प्रवीण गर्ग ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस बुलंदशहर के डाॅ. संजीव अग्रवाल को बचाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि घटना को ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। वह आईजी, एडीजी और लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगा चुके हैं। फिर भी मेरठ पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। परिवार के लोग लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अब पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।

विज्ञापन

उधर, मृतका चित्रा की बेटी ने भी एक वीडियो अधिकारियों को भेजा है। इसमें उसने कहा कि आखिर न्याय कब मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई छोड़कर वह भी दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। मम्मी और बड़े भाई की मौत के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा।

यह था मामला...
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने 27 अप्रैल की रात टीपीनगर निवासी चेतन प्रकाश गर्ग के मकान पर छापा मारा था। चेक बाउंस के मामले में उन्हें स्कार्पियो में लेकर जा रहे थे। वहीं, मोहित गर्ग अपनी चाची के साथ पीछा कर रहे थे। घोसीपुर में कैंटर की टक्कर लगने से मोहित और उनकी चाची की मौत हो गई थी। इस मामले में एक केस खरखौदा और दूसरा केस टीपीनगर थाने में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed