{"_id":"68a8b4c8b3db8297a105e34e","slug":"meerut-three-youths-fell-into-the-river-due-to-the-strong-flow-of-water-flowing-on-the-bridge-two-were-saved-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पुल पर बह रहे पानी की चपेट में आकर नदी में गिरे तीन युवक, दो को बचाया, एक बह गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पुल पर बह रहे पानी की चपेट में आकर नदी में गिरे तीन युवक, दो को बचाया, एक बह गया
Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:51 PM IST
सार
रोहटा निवासी विश्वदीप और उसके दो दोस्त बाइक से लौट रहे थे। खतरनाक पुल पार करते समय नदी में गिर गए। दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि विश्वदीप बह गया। देर रात तक टीम उसे तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
नदी में बहा विश्वजीत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहटा क्षेत्र के किनौनी गांव के पास शुक्रवार शाम हिंडन नदी में बने खतरनाक पुल से बाइक सवार तीन लोग नदी में गिर गए। दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में लापता हो गया। देर रात तक पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन लापता का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
रोहटा कस्बा निवासी विश्व उर्फ विश्वदीप (17) पुत्र कालू अपने दो साथियों के साथ बागपत के चिरचिटा गांव से बाइक पर लौट रहा था। वापसी के दौरान तीनों जब हिंडन नदी पर बना रेलिंगविहीन और संकरा पुल पार कर रहे थे, तभी बरसात के कारण पुल के ऊपर से बहते पानी में उनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक समेत तीनों नदी में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दो युवकों व बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विश्वदीप तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने के प्रयास असफल रहे। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल लापता विश्वदीप की तलाश शुरू की और रात भर सर्च अभियान जारी रहा। देर रात तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस द्वारा पीएसी के गोताखोरों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।