{"_id":"5c063f80bdec22414c643e71","slug":"meerut-three-buses-were-set-on-fire-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: चंद मिनटों में 3 बसें जलकर राख, टला बड़ा हादसा, मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: चंद मिनटों में 3 बसें जलकर राख, टला बड़ा हादसा, मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
तीन बसों में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मंगलवार दोपहर को अचानक एक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि चंद मिनटों में तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बता दें कि हापुड़ रोड स्थित खरखौदा में वेल्डिंग की कई दुकानें हैं। यहां मंगलवार को कुछ कारीगर बस में वेल्ड कर रहे थे कि इसी दौरान आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज फैल गई कि आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया गया कि इस घटना में किसी तरह के जनहानि नहीं हुई है। उधर, एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार हापुड़ रोड पर सीएनजी पंप के पास वेल्डिंग की चिंगारी से एक बस में आग गई। इसके बाद वहां खड़ी दो और बसों में भीषण आग गई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/