फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Threat to blow up Rohta's big grocer and his family for not paying extortion money, left the village

Meerut: रंगदारी न देने पर रोहटा के बड़े किराना व्यापारी और परिवार को उड़ाने की धमकी, छोड़ा गांव, दुकान बंद

Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
सार

रोहटा के मुख्य बाजार में मेन रोड पर रहने वाले व्यापारी योगेंद्र से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस में शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण व्यापारी ने परिवार समेत गांव छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Threat to blow up Rohta's big grocer and his family for not paying extortion money, left the village
बंद पड़ी दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव रोहटा में पांच की लाख की रंगदारी न देने पर एक किराना व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाशों ने बृहस्पतिवार को व्यापारी के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। लगातार तीन दिन तक रोहटा थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के कारण व्यापारी अपने प्रतिष्ठान और घर पर ताला लगाकर गांव छोड़कर परिवार सहित कहीं और चला गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोहटा के मुख्य बाजार में स्थित मैन रोड पर रहने वाले व्यापारी योगेंद्र की किराना की दुकान है। योगेंद्र क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों में से एक है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिन से गांव के ही कुछ बदमाश लगातार उनकी दुकान पर पहुंचकर हथियारों के बल पर पांच लाख की रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पुलिस की निष्क्रियता से बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए। बदमाशों के रंगदारी न देने पर फायरिंग करने और व्यापारी के परिवार समेत गांव छोड़कर जाने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
 
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। घटना की जांच सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में रोहटा पुलिस की लापरवाही रही तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed