फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Those who do not invest their body, mind and money in God, their children invest their mind in liquor

Meerut: प्रदीप मिश्रा बोले- जो भगवान में तन-मन-धन नहीं लगाते, उनके बच्चे शराब के ठेकों में मन लगाते हैं

Mon, 16 Dec 2024 09:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Dec 2024 09:36 PM IST
सार

मेरठ में चल रही शिवमहापुराण कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा श्रवण के लिए आ रहे हो तो जेवर और तेवर दोनों को घर छोड़कर आओ। 

विज्ञापन
Meerut: Those who do not invest their body, mind and money in God, their children invest their mind in liquor
कथा में उपस्थित श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, ये दुनिया वाले क्यों जलते हैं..., इतनी कर दे कृपा मेरे गुरुवर तेरे चरणों में जीवन बिताएं...जैसे भजनों के साथ कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव का गुणगान किया तो श्रद्धालु झूमने लगे। ऐसे भजनों के साथ ही भोले बाबा से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। कथावाचक ने लोगों से कहा कि वे बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार दें और अपने जीवन को शिव के नाम समर्पित करते हुए कर्म करें।
विज्ञापन

Meerut: Those who do not invest their body, mind and money in God, their children invest their mind in liquor
कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
शताब्दीनगर में चल रही शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन सोमवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कर्म तो भोगना ही पड़ेगा। दो कारण से मानव शरीर मिला है। हम शंकर के हो जाएं और शंकर हमारे हो जाएं। कई संत ऐसे रहे जो सशरीर भगवान में समा गए। मां अंबा में समा गए रामकृष्ण परम हंस, जगन्नाथ जी में समा गए चैतन्य महाप्रभु, विट्ठल में समा गए संत तुकाराम, कृष्ण में समा गई मीरा। शरीर में अगर कोई रोग आ गया तो श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Those who do not invest their body, mind and money in God, their children invest their mind in liquor
कथा में श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
कथा के बीच उन्होंने रोहटा रोड निवासी पूनम की चिट्ठी पढ़ी। बताया कि शिव उपासना से उसकी आवाज लौट आई। उन्होंने कहा कि सुबह, दोपहर, शाम लो शिव का नाम। 
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आज के जमाने में नेता भी एक मुखी नहीं होते हैं। आज एक पार्टी में हैं और कल दूसरी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

Meerut: Those who do not invest their body, mind and money in God, their children invest their mind in liquor
कथा में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को संस्कार देने में समय लगाएं
माता पिता का दायित्व है कि अपना ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों को संस्कार देने में लगाएं। जो अपना तन, मन, धन भगवान में नहीं लगाते, उनके बच्चे शराब के ठेकों में मन लगाते हैं। घर से बाहर जाते समय बहन, बेटी, पत्नी के नेत्र झुके हैं तो भाई, पिता और पति का कभी सिर नहीं झुकता। गंदी सोच रखने वालों को कभी तरक्की नहीं मिलती। जिस गांव में पानी की कमी होती है, वहां फसल खराब हो जाती है। ऐसे ही जिस घर में संस्कारों की कमी होती है, वहां की नस्ल खराब हो जाती है।
 

Meerut: Those who do not invest their body, mind and money in God, their children invest their mind in liquor
कथा में लीन श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
कथा में जेवर और तेवर छोड़कर आओ
उन्होंने कहा कि कथा श्रवण के लिए आ रहे हो तो जेवर और तेवर दोनों को घर छोड़कर आओ। तुम्हारी पहचान कुछ भी हो, पर उस श्मशान में रहने वाले शिव के सामने तुम कुछ नहीं होगे। चार बांस, चार कंधों और 40 कंडे पर चले जाओगे। उन्होंने कहा कि बेटी को अच्छी शिक्षा दो। यही वर्तमान युग में बेटी के लिए सबसे बड़ा कन्यादान है। 
जमीन पर बैठे लोग ही जमींदार
कथा वाचक ने कहा कि कथा सुनने वाले बड़े होते हैं। कथा वाचक तो 3 घंटे की ड्यूटी कर चला जाएगा। जमीन पर बैठकर कथा सुनने वाले लोग असली जमींदार हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed