फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, There will be changes in Army recruitment and written examinations before physical

सेना भर्ती में बड़े बदलाव की तैयारी, शारीरिक से पहले होगी लिखित परीक्षा

Wed, 19 Dec 2018 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut, There will be changes in Army recruitment and written examinations before physical
सेना भर्ती में दौड़ते युवा - फोटो : amar ujala

सेना भर्ती को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन नई दिल्ली की काउंसिलिंग मीटिंग में यूपी वेटरेंस लीग के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने कई मांगों को मान लिया है। शारीरिक परीक्षा से पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश वेटरेंस लीग मेरठ के अध्यक्ष मेजर पद्म सिंह वर्मा ने सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की मांग करते हुए बताया कि अभी जो व्यवस्था है उसमें काफी खामियां हैं। ऐसे में इसमें बदलाव किया जाएगा। सेनाध्यक्ष ने कई मांगों को मान लिया है। ऐसे में जल्द ही सेना की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा। मेजर पद्म सिंह वर्मा ने सेनाध्यक्ष को बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सुधार हुआ है। इसके अलावा शारीरिक परीक्षा से पहले अब लिखित परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने सेनाध्यक्ष को बताया कि भीड़ को कम करने के लिए लिखित परीक्षा भी ऑनलाइन हो। इसके अलावा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अभ्यर्थी को टेम्परेरी अनफिट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी को फिट या अनफिट ही किया जाएगा। भर्ती रैली धन की बचत और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कैंट इलाके में कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सारी मांगों पर सेनाध्यक्ष ने सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ की व्यवस्था में सुधार होगा
मेजर पद्म सिंह वर्मा ने कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए एक बार में एक ही जिले की भर्ती हो तो बेहतर होगा। इस पर भर्ती निदेशक बोर्ड ने असमर्थता जताई, लेकिन जहां भी ये संभव होगा इसको लागू किया जाएगा। दौड़ में पारदर्शिता के लिए एक ट्रैक पर एक बार में 20-20 अभ्यर्थियों को दौड़ाने की बात रखी गई, लेकिन भर्ती में समय और मैनपावर की कमी का हवाला देकर असमर्थता व्यक्त की। फिर भी इस प्रक्रिया में सुधार लाने का आश्वासन दिया। नई भर्ती व्यवस्था से सेना भर्ती में होने वाली भीड़ काफी कम होगी। इसके साथ ही लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी पास होंगे वे ही शारीरिक परीक्षा में शामिल होने पहुंचेंगे, इससे सेना का खर्चा भी कम होगा। यूपी वेटरेंस लीग के पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आरके बालियान, कैप्टन विजय धामा, मेजर योगेश कर्णवाल बताते है कि यूपी वेटरेंस लीग मेरठ की तरफ से ये प्रजेंटेशन दिया गया, जिस पर सेनाध्यक्ष ने कई मांगे मान ली हैं। वेटरेंस लीग के पदाधिकारी बताते हैं कि इससे सेना भर्ती में पारदर्शिता आएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed