{"_id":"688397281e6c2d4b380ca4f0","slug":"meerut-there-will-be-a-fight-for-admission-in-b-com-b-sc-in-ccsu-campus-know-the-number-of-seats-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीसीएसयू कैंपस में बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए रहेगी मारामारी, जानें कितनी है सीटों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीसीएसयू कैंपस में बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए रहेगी मारामारी, जानें कितनी है सीटों की संख्या
Fri, 25 Jul 2025 08:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:10 PM IST
सार
CCSU Meerut: इस वर्ष सीटों के सापेक्ष बीकॉम और बीएससी में अधिक पंजीकरण हुए हैं। सबसे अधिक पंजीकरण राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीएससी मैथ, बॉटनी आदि में हुए हैं।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार को बंद हो गई है। सीसीएसयू परिसर में चल रहे ऑनर्स कोर्स में इस वर्ष सीटों के सापेक्ष अधिक पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
सीसीएसयू परिसर में बीए, बीकॉम और बीएससी ऑनर्स की 1608 सीटें हैं, जिनके लिए 6880 पंजीकरण हुए हैं। सबसे अधिक पंजीकरण राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, बीएससी मैथ, बॉटनी आदि में हुए हैं। यूजी पाठ्यक्रमों के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी गई हैं और पीजी के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण चलेंगे। इस वर्ष सीसीएसयू परिसर और कॉलेजों के लिए अलग-अलग मेरिट जारी कर प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज लंबे समय बाद अपनी मेरिट खुद जारी करेंगे। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में भी पंजीकरण शुरू हो गए हैं, जो 18 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बी-फार्मा लेटरल एंट्री के पंजीकरण पांच तक
सीसीएसयू परिसर में संचालित बी-फार्मा लेटरल एंट्री के पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं, जो पांच अगस्त तक चलेंगे। पाठ्यक्रम में भी पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। विवि ने पाठ्यक्रम को प्रवेश पोर्टल पर लाइव कर दिया है।
सीसीएसयू परिसर में संचालित बी-फार्मा लेटरल एंट्री के पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं, जो पांच अगस्त तक चलेंगे। पाठ्यक्रम में भी पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। विवि ने पाठ्यक्रम को प्रवेश पोर्टल पर लाइव कर दिया है।
सीसीएसयू परिसर पंजीकरण का आंकड़ा
कोर्स सीट पंजीकरण
अर्थशास्त्र 30 211
अंग्रेजी 30 311
हिंदी 30 38
इतिहास 60 252
राजनीति विज्ञान 30 387
मनोविज्ञान 30 225
समाजशास्त्र 30 62
फ्रैंच 05 20
डिप्लोमा इन रशियन 11 26
उर्दू 30 17
भूगोल 44 145
बीएससी होम साइंस 33 16
संस्कृत 30 09
बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग 33 23
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट 66 81
डिप्लोमा इंडियन फॉक आर्ट 11 03
डिप्लोमा इन आर्ट एंड क्राफ्ट 11 15
योगा साइंस 44 55
बीजेएमसी 66 84
बीबीए 66 492
बीबीए ऑनर्स 66 97
बीकॉम ऑनर्स 132 563
बी-फार्मा 110 414
बीएससी बॉटनी 30 228
बीएससी केमेस्ट्री 60 358
बीएससी मैथ 30 543
बीएससी मॉइक्रोबॉयोलाॅजी 33 150
फिजिक्स 30 198
कोर्स सीट पंजीकरण
अर्थशास्त्र 30 211
अंग्रेजी 30 311
हिंदी 30 38
इतिहास 60 252
राजनीति विज्ञान 30 387
मनोविज्ञान 30 225
समाजशास्त्र 30 62
फ्रैंच 05 20
डिप्लोमा इन रशियन 11 26
उर्दू 30 17
भूगोल 44 145
बीएससी होम साइंस 33 16
संस्कृत 30 09
बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग 33 23
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट 66 81
डिप्लोमा इंडियन फॉक आर्ट 11 03
डिप्लोमा इन आर्ट एंड क्राफ्ट 11 15
योगा साइंस 44 55
बीजेएमसी 66 84
बीबीए 66 492
बीबीए ऑनर्स 66 97
बीकॉम ऑनर्स 132 563
बी-फार्मा 110 414
बीएससी बॉटनी 30 228
बीएससी केमेस्ट्री 60 358
बीएससी मैथ 30 543
बीएससी मॉइक्रोबॉयोलाॅजी 33 150
फिजिक्स 30 198