फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: There was a stir on the discovery of animal remains, Bajrang Dal workers protest at police station

मेरठ: पशु अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस चौकी में धरना देकर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला

Wed, 26 Oct 2022 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Oct 2022 04:30 PM IST
सार

मेरठ में पशु अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में धरना दिया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Meerut: There was a stir on the discovery of animal remains, Bajrang Dal workers protest at police station
हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पुलिस चौकी के निकट गन्ने के खेत में पशु अवशेष मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन पूजा पर गोकशी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया और हंगामा कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता पशु अवशेष को लेकर हर्रा पुलिस चौकी परिसर में धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की। वहीं काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सरधना आरपी शाही ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर पशु अवशेष के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, धरने के दौरान सरधना के इकड़ी गांव निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हर्ष शर्मा ने संप्रदाय विशेष के युवकों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बजरंग दल कार्यकर्ताओ को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पीड़ित साथी कार्यकर्ताओं के साथ सरधना थाने चले गए।

 पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की जा रही गोवर्धन पूजा, जगह-जगह गोवर्धन की आकृति, देखिए तस्वीरें

Meerut: There was a stir on the discovery of animal remains, Bajrang Dal workers protest at police station
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बिजौली के जंगल में गोकशी, गोवंश के अवशेष मिले
गोवर्धन पूजा के दिन बिजौली गांव के जंगल में गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले। सूचना पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दबा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed