Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Theft suspect escapes from Nauchandi police station after freeing himself from handcuffs

मेरठ: नौचंदी थाने से हथकड़ी खोलकर भाग गया चोरी का आरोपी, लघुशंका के बहाने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा

Mon, 02 Nov 2026 01:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

अरशद उर्फ जोजो चोरी के मामले में वांछित था। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई थी। उसने हथकड़ी खोली और लघुशंका का बहाना बनाकर बाहर निकल आया। इसके बाद वह पुलिस को चमका देकर भाग गया। 

विज्ञापन
Meerut: Theft suspect escapes from Nauchandi police station after freeing himself from handcuffs
पुलिस कर रही तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी थाने में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी के मामले में वांछित आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। आरोपी सोमवार सुबह लघुशंका करने के बहाने बाहर निकला था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। थाने से आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश में लगाया गया है। आरोपी की पहचान अरशद उर्फ जोजो के रूप में हुई है। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

एसपी सिटी विनायक भोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी अरशद उर्फ जोजो चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस उसे पकड़कर नौचंदी थाने लेकर आई थी। सोमवार सुबह आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी उसे लेकर बाहर निकले। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर हथकड़ी खोल ली और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से आरोपी के भागने की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया। नौचंदी समेत आसपास के कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश में लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। थाने से आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस की लापरवाही भी सवालों के घेरे में है।

ये भी देखें...
यूपी: बागपत के बिली से मिलने लंदन से आई लाली, गांव की जिंदगी का लिया आनंद, जानें क्या-क्या किया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed