फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The young woman changed the religion and got married to the boyfriend

धर्म बदलकर युवती ने प्रेमी से किया विवाह, थाने में बेटी को देख फफक पड़े परिजन

Tue, 12 Mar 2019 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut: The young woman changed the religion and got married to the boyfriend
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

प्रेम के आगे हमेशा से समाज में जाति और धर्म के बंधन टूटते रहे हैं। सोमवार को भी सदर थाने में दो प्रेमी युगल ने इन सामाजिक बंधनों को तोड़कर साथ रहने का निर्णय लिया। युवती के परिजनों ने उसे साथ ले जाने के लिए लाख मनाया, लेकिन वह अपने फैसले पर डटी रहीं। उसने कहा कि वह बालिग है और उसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है। 

विज्ञापन


सदर क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती का क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम था। युवती के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने युवती के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। छह मार्च की सुबह युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई। युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवक के खिलाफ सदर बाजार थाने में अपहरण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण परिजन आमने सामने आ गए। सोमवार सुबह एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर युवती को भैसाली बस अड्डे पर अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


धर्म बदलकर किया विवाह 
सदर थाना पुलिस ने युवती से युवक के बारे में पूछताछ की। इस पर युवती ने बताया कि मैंने धर्म बदलकर देहरादून में युवक के साथ शादी कर ली है। दसवीं की मार्कशीट के आधार पर मैं 19 साल की हूं। आर्यसमाज मंदिर में विवाह के बाद शादी को कोर्ट में रजिस्टर्ड करा लिया है। इसके बाद पुलिस युवती के 161 के बयान कराए और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने युवती को युवक की मां की सुपुर्दगी में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विजय गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवती को युवक की मां के साथ घर तक छोड़ा गया है। युवक पर अपहरण का केस दर्ज है। उसमें पुलिस साक्ष्य के आधार पर एफआर लगा देगी। युवती ने कोर्ट में कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। उसने शादी की है।

बेटी को देखकर फफक पड़े परिजन
थाने में पुलिस ने युवती को उसके परिजनों से मिलवाया। बेटी को देखकर मां फफक पड़ी। लेकिन बेटी ने उसकी एक ना मानी। पुलिस का कहना है कि युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed