{"_id":"69e0eba2dc67cd522d034486","slug":"meerut-the-young-man-s-neck-was-cut-and-thrown-on-the-ganganagar-track-his-face-was-stained-with-blood-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवक की गर्दन काटकर गंगनहर पटरी पर फेंकी लाश, खून से सना हुआ था चेहरा, मंजर देखकर कांप उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवक की गर्दन काटकर गंगनहर पटरी पर फेंकी लाश, खून से सना हुआ था चेहरा, मंजर देखकर कांप उठे लोग
Thu, 16 Apr 2026 07:31 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:31 PM IST
सार
Murder in meerut: यूपी के मेरठ स्थित सरधना में गंगनहर पटरी पर ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। गले पर काटे जाने के गहरे निशान थे। जांच में सामने आया है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के भलसोना गांव के जंगल में गंगनहर पटरी के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से गला रेतकर की गई इस निर्मम हत्या के बाद आरोपी शव को फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर गंगनहर पटरी के किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। उसका चेहरा खून से सना हुआ था।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना भेज दी है और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

शुरुआती जांच में ये बात आई सामने
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में उसके शव को गंगनहर पटरी के किनारे लाकर फेंका गया था। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
ये भी देखें...
Meerut: गंगानगर में एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी, सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर निकाली कैश ट्रे, वीडियो वायरल