{"_id":"685412fdf8632f1a570e5c77","slug":"meerut-the-lift-of-hari-apartment-stopped-with-a-jerk-child-and-two-elderly-people-got-stuck-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट झटके के साथ बंद, आधा घंटे तक डेढ़ साल के बच्चे और दो बुजुर्गों की सांसें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट झटके के साथ बंद, आधा घंटे तक डेढ़ साल के बच्चे और दो बुजुर्गों की सांसें अटकीं
Thu, 19 Jun 2025 07:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Jun 2025 07:09 PM IST
सार
Lift stuck: मोदीपुरम के हरि अपार्टमेंट में पिछले दो माह में लिफ्ट फंसने की यह तीसरी घटना है। इसे लेकर निवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग और बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की रोड पर मोदीपुरम स्थित हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट बृहस्पतिवार को खराब हो गई। लिफ्ट में डेढ़ साल के बच्चे और उसके दादा समेत तीन लोग फंस गए। लगभग आधे घंटे तक तीनों लिफ्ट में फंसे रहे। अपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और लिफ्ट ऑपरेटर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ऑपरेटर ने लिफ्ट को कड़ी मशक्कत के बाद खोला।
विज्ञापन
लिफ्ट को खोलने की कोशिश करता कंपनी का कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी निरंजन कुमार सिंह अपने परिवार के साथ पांचवीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 501 में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह डेढ़ वर्षीय पोते के साथ ग्राउंड फ्लोर से फ्लैट में जा रहे थे। साथ में कॉलोनी के ही सफाईकर्मी 60 वर्षीय सोराज सिंह भी लिफ्ट में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें फ्लोर पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट बंद होते ही दोनों बुजुर्गों की सांसें अटक गईं। उन्होंने फोन कर परिजनों व अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जानकारी दी।
मौके पर अपार्टमेंट के लोग एकत्रित हुए और लिफ्ट खोलने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी लिफ्ट को नहीं खोला जा सका। फिर लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया। लिफ्ट ऑपरेटिंग मशीन से दरवाजा खोला गया।
मौके पर अपार्टमेंट के लोग एकत्रित हुए और लिफ्ट खोलने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी लिफ्ट को नहीं खोला जा सका। फिर लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया। लिफ्ट ऑपरेटिंग मशीन से दरवाजा खोला गया।
10 जून को ठीक करने के बाद किया गया था हैंडओवर
अपार्टमेंट निवासी डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार लिफ्ट खराब हो रही थी। लिफ्ट का संचालन ठीक प्रकार से हो सके, इसके लिए एक कंपनी को लिफ्ट ठीक करने के लिए कार्य दिया गया था। बताया कि 10 जून को ही कंपनी ने लिफ्ट को ठीक करने के बाद कॉलोनी की समिति को हैंडओवर किया था। इसके साथ ही मेंटेनेंस करने वाली कंपनी ने इसका प्रमाणपत्र भी जारी किया था। यह लिफ्ट पर अब भी लगा हुआ है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग की।

दो माह में तीसरी बार खराब हुई लिफ्ट
हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट दो माह में तीसरी बार खराब हुई है। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि लिफ्ट के बार-बार खराब होने से यहां रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गनीमत रही कि लिफ्ट में फंसने वाले लोगों को तीनों बार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।