फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The killer of his best friend was caught after six hours, said - he was not giving Rs 100

Meerut: छह घंटे बाद ही पकड़ा जिगरी दोस्त का हत्यारा, बोला- 100 रुपये नहीं दे रहा था, मार दिया चाकू

Mon, 30 Sep 2024 07:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 30 Sep 2024 07:07 PM IST
सार

अब्दुल्ला को रविवार रात उसका दोस्त समद घर से बुलाकर ले गया था। 100 रुपये के विवाद में समद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अब्दुल्ला की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Meerut: The killer of his best friend was caught after six hours, said - he was not giving Rs 100
पुलिस की गिरफ्त में अब्दुल्ला की हत्या का आरोपी समद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र में सौ रुपए के लेनदेन को लेकर चाकू से गोद कर हुई युवक की नृशंस हत्या में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

Meerut: The killer of his best friend was caught after six hours, said - he was not giving Rs 100
अब्दुल्ला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
शाहघासा निवासी 21 वर्षीय अब्दुल्ला को रविवार रात उसका दोस्त समद घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद समद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अब्दुल्ला की हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के छोटे भाई अरमान ने समद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पुलिस समद की तलाश में जुटी थी। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने मात्र छह घंटे में घेराबंदी करते हुए समद को शाहपीर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अब्दुल्ला के साथ अक्सर नशा किया करता था। रविवार की रात भी दोनों ने नशा किया। जिसके बाद सौ रुपए के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर समद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करके अब्दुल्ला की हत्या कर दी। कप्तान ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed