फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The attitude of those opposing one nation, one election is meaningless-former Deputy Chief Minister

Meerut: एक राष्ट्र, एक चुनाव का विरोध करने वालों का रवैया निरर्थक-पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा

Thu, 01 May 2025 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 01 May 2025 01:28 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय रासना ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Meerut: The attitude of those opposing one nation, one election is meaningless-former Deputy Chief Minister
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में श्री शालिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय रासना ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। देश में विकास कार्य और तेजी से कराए जा सकेंगे। 

विज्ञापन


 आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव का विरोध करने वालों का रवैया निरर्थक है। किसी समाज और देश को उत्साह प्रबुद्ध समाज ही देता है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर ऐसा नियम बनाएगी, जिससे देश का विकास हो सके। 

विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव न होने से लगातार पूरे देश की मशीनरी चुनाव में ही व्यस्त रहती है इसलिए अब वक्त की जरूरत है देश की जनता जनांदोलन बनाकर राष्ट्र हित के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देश का जनमत बने। यह अवधारणा न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करती है, बल्कि संसाधनों की बचत, प्रशासनिक सुगमता और विकास को गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की भावी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर चर्चा शुरू की है। समय के साथ सबको बदलना चाहिए। मौजूदा समय भारत की आर्थिक प्रगति की यात्रा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार राणा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से मतदाताओं के लिए भी सुविधा होगी कि जिससे मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि निश्चित है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से नीतियों में अधिक निश्चिंतता आएगी और नीतिगत निर्णय लेने में मजबूती मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed