फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The accused surrendered in the police station fearing an encounter in Parikshitgarh

एनकाउंटर का खौफ: गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा आरोपी, किया आत्मसमर्पण, डेढ़ साल से चल रहा था वांछित

Mon, 27 Feb 2023 09:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Feb 2023 09:25 PM IST
सार

एनकाउंटर का खौफ : आरोपी गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। बताया गया कि आरोपी डेढ़ साल से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
Meerut: The accused surrendered in the police station fearing an encounter in Parikshitgarh
आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनकाउंटर के डर से आरोपी गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी करीब डेढ़ वर्ष से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


आरोपी ने किया सरेंडर
मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटकी निवासी एक आरोपी ने सोमवार को थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह बलवे सहित दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस आठ आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिल दहलाने वाला हादसा, डंपर ने युवक को कुचला, फिर 20 मीटर तक घसीटा, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि ग्राम खटकी में 20 जून, 2021 में शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई थी। एसआई सुरेश बाबू ने जांच के दौरान बलवे की धाराओं में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान गांव के ही दो लोगों के नाम प्रकाश में आने पर कार्रवाई की। सात लोगों की न्यायालय से जमानत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट

वहीं बलवे में फरार चल रहे आरोपी सौरभ पुत्र रामबीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर कई बार दबिश दी। सोमवार को आरोपी सौरभ गिरी अपने आप को निर्दोष बताते हुए गले में आत्मसमर्पण लिखी तख्ती लटका कर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आसिफाबाद मार्ग स्थित दुग्ध प्लाट के समीप एक खेत से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed