फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दिल दहलाने वाला हादसा, डंपर ने युवक को कुचला, फिर 20 मीटर तक घसीटा, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

Mon, 27 Feb 2023 08:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Feb 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
A young man has died in road accident by dumper in Saharanpur and see photos
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जोगियान पुल के पास खनन से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक उसे बाइक सहित घसीटता हुआ ले गया। वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डंपर के चालक को पकड़कर नगर कोतवाली पुलिस सौंप दिया।





उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

A young man has died in road accident by dumper in Saharanpur and see photos
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक, जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी विजय कुमार सिनेमा के निकट स्थित इंद्रा कॉलोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

A young man has died in road accident by dumper in Saharanpur and see photos
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

वह देर रात को वह बाइक पर वापस लौट रहा था। जब वह जोगियान पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी और 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A young man has died in road accident by dumper in Saharanpur and see photos
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
A young man has died in road accident by dumper in Saharanpur and see photos
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक बताया कि हादसे में युवक की जान गई है। डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed