फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenager murdered by shooting in the chest, youth committed the crime out of rivalry

Meerut: सीने में गोली मारकर किशोर की हत्या, युवक ने रंजिश में की वारदात, रोती रही मां और दो बहनें

Tue, 29 Jul 2025 07:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 29 Jul 2025 07:49 PM IST
सार

परीक्षितगढ़ के गांव पूठी में सोमवार रात संदिग्ध ड्रोन को देखते हुए कुछ युवक और किशोर पहरा दे रहे थे। इसी बीच मयंक ने तमंचे से रोहित को गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Teenager murdered by shooting in the chest, youth committed the crime out of rivalry
रोहित की फाइल फोटो और उसे गोली मारने वाला मयंक (लाल टीशर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षितगढ़ में रंजिश के चलते एक युवक ने गोली मारकर किशोर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। किशोर की विधवा मां और दो बहनों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। 
विज्ञापन

 

एक माह से ड्रोन को लेकर क्षेत्र के गांवों में युवा व ग्रामीण टोलियां बनाकर पहरा दे रहे हैं। गांव पूठी में सोमवार रात लगभग ढाई बजे पुराना मुख्य बाजार में टिल्लू की चक्की के पास गांव के ही अक्षय, शिवा, मनीष, मयंक, रोहित आदि पहरा दे रहे थे। इसी दौरान 21 वर्षीय मंयक ने 16 वर्षीय रोहित के सीने में तमंचे से गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहरा दे रहे युवकों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल रोहित को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
 
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश मिश्र ने ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक रोहित के पिता जितेंद्र की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मयंक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने पूछताछ में पुरानी रंजिश में रोहित की हत्या करने की बात कबूली। आरोपी की निशानेदही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। मृतक की मां बबीता ने मयंक पुत्र विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को मयंक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
 

बहनें बोलीं, अब किसे बांधेंगी राखी, मां हुई बेहोश
रोहित अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। वह अपनी विधवा मां बबीता के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शादीशुदा बहन तनु और दूसरी बहन सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल था। वो कह रही थीं कि अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। मां भी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed