फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenager beaten to death in Partapur, dispute over exercising in gym

Meerut: घूंसा मारकर नौवीं के छात्र की हत्या, दो नाबालिग भाइयों ने की वारदात, जरा सी बात पर बुझ गया 'चिराग'

Thu, 31 Jul 2025 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 31 Jul 2025 06:56 PM IST
सार

Murder in Meerut: परतापुर स्थित गगोल गांव में वारदात हुई। दो भाइयों ने साइकिल ठीक कराते समय कहासुनी होने पर चिराग का मार डाला। चिराग अपने घर का इकलौता बेटा था। पिता, मां और बहन बुरी तरह बिलखते रहे।

विज्ञापन
Meerut: Teenager beaten to death in Partapur, dispute over exercising in gym
चिराग की फाइल फोटो और मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल गांव में बृहस्पतिवार शाम साइकिल ठीक कराने गए नौवीं के छात्र चिराग (14) की मामूली विवाद के बाद दो सगे नाबालिग भाइयों ने पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। आरोपियों के घर दबिश दी तो वहां ताला लगा मिला।
विज्ञापन

 

गगोल गांव निवासी जयभगवान परतापुर की एक फैक्टरी में काम करता है। जय भगवान का इकलौता बेटा चिराग गूमी गांव स्थित बीएसएम पब्लिक स्कूल में कक्षा-9 का छात्र था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे चिराग गगोल गांव के बाहरी छोर स्थित जहीर की दुकान पर साइकिल ठीक कराने पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही 16 व 14 वर्षीय भाइयों से कहासुनी के बाद उसका विवाद हो गया। दोनों भाई मिलकर चिराग को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई ने चिराग के सीने में तेज मुक्का मार दिया। इससे चिराग अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। चिराग को जमीन पर गिरा देखकर दोनों भाई भाग निकले। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और चिराग को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। 
 
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एएसपी अंतरिक्ष जैन परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 

घटना के बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची लेकिन ताला लगा मिला। चिराग की हत्या के बाद पिता जयभगवान, मां बंटी देवी और छोटी बहन खुशी बिखलने लगे। पिता जयभगवान ने दोनों आरोपियों और उनके माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

पिटाई के दौरान पास में ही खड़ा था आरोपियों का पिता
चिराग की हत्या का आरोपी बड़ा भाई आपराधिक प्रवृत्ति का है। ग्रामीणों के अनुसार वह पहले भी गांव के कई युवकों के साथ मारपीट कर चुका है। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी के परिजन पीड़ितों से माफी मांगकर उसे बचा लेते थे। उन्होंने बताया कि चिराग के साथ हो रही मारपीट के दौरान आरोपियों का पिता मौके पर ही खड़ा था, लेकिन अपने बेटों को उसने नहीं रोका। यदि वह अपने बेटों को लड़ाई करने से रोक लेता तो चिराग की जान बच सकती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed