फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teenage girl dies under suspicious circumstances, deaf and mute youth dies in accident

Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, मूक-बधिर युवक की हादसे में माैत, मशीन में मजदूर का हाथ कटा

Fri, 01 Nov 2024 03:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 01 Nov 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Teenage girl dies under suspicious circumstances, deaf and mute youth dies in accident
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बहसूमा कस्बा निवासी किशोरी अंजली (13)  की गुरुवार को जहरीले पदार्थ के सेवन करने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भिजवाया। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि कस्बा स्थित मोहल्ला टंकी वाला निवासी किशोरी अंजलि 13 वर्ष का पिता अजय उर्फ फौजी शराबी है।

वह आए दिन अपनी पत्नी व पुत्री के साथ बेवजह गाली गलौज व मारपीट करता है। पिता की डांट से  छुब्ध होकर शायद किशोरी ने गुस्से में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने निजी चिकित्सक के दिखाया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जाएगा। मृतक किशोरी के पिता ने थाने में कार्रवाई न करने की लिखित में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूक बधिर आर्यन की सड़क हादसे में मौत
बहसूमा। मवाना बहसूमा मार्ग पर स्थित गांव रहमापुर के पास बृहस्पतिवार शाम को खेत का पानी चला कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में किशोर आर्यन 15 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दोनों किशोरो गंभीर हालत होने पर मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी मूक बधिर आर्यन उर्फ एली 15 वर्ष पुत्र संजय उसका  बड़ा भाई अभी व नौकर सोनू बृहस्पतिवार करीब 4:30 बजे बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट के खेत पर पानी लगाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मुख्य मार्ग पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मूक बधिर आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवार अभी व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने पहले मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने ला खड़ा किया। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सड़क हादसे में एक सप्ताह पूर्व पिता हुआ था घायल
बहसूमा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आर्यन के पिता संजय कुमार एक सप्ताह पूर्व मुख्य मार्ग पर अज्ञात रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल पिता घर पर ही बेड पर पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बेबस लाचार पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

मजदूर अरविंद का चारे की मशीन में कटा हाथ
गुरुवार सुबह क्षेत्र के गांव सदरपुर में चारे की मशीन में मजदूर अरविंद 38 वर्ष का बायां हाथ कुचलकर कट गया। गनीमत रही की शोर मचाने पर परिजनों ने मशीन बंद कर दी। हालांकि तब तक हाथ की सभी उंगलियां कट चुकी थी। 

क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी मजदूर अरविंद कुमार 38 वर्ष पुत्र लाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह पशुओं के लिए हरा चारा काट रहा था। इसी दौरान उसका बाया हाथ चेहरे की मशीन में आ गया। मशीन में हाथ आते ही अरविंद ने बचाओ बचाओ शोर मचाया। परिजनों ने आनंद आनंद में मशीन को बंद किया लेकिन तब तक मजदूर अरविंद की बाएं हाथ की सभी उंगलियों कई टुकड़ों में कट चुकी थी। खून से लत पथ गंभीर रूप से घायल लोग अरविंद को कस्बे के निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद मेरठ भर्ती किया। जहां पर अरविंद की हालत गंभीर बताई गई है। वही इस संबंध में पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed