फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teen Girl Goes Missing After Tailoring Class, Found in Orchard Hours Later; Villager Arrested

Meerut: सिलाई सीखने गई किशोरी लापता, 12 घंटे बाद बाग में मिली; गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 22 Jun 2026 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 04:17 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में सिलाई सीखने गई 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने और बाद में बाग में मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Teen Girl Goes Missing After Tailoring Class, Found in Orchard Hours Later; Villager Arrested
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में सिलाई सीखने गई 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने और बाद में बाग में मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, विरोध, अधिकारियों से नोकझोंक, बेहोश हुईं प्रदर्शनकारी महिलाएं
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, किशोरी रविवार शाम रोज की तरह खरखौदा स्थित सिलाई सेंटर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार तड़के किशोरी गांव के समीप एक बाग में अचेत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने के बाद किशोरी ने गांव के एक व्यक्ति पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा आगे की कार्रवाई रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed