फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teacher slapped, seventh class student lost his eyesight, case of Army Public School

Meerut: शिक्षक ने मारा थप्पड़, सातवीं के छात्र ने खो दी आंख की रोशनी, आर्मी पब्लिक स्कूल का मामला

Fri, 09 Aug 2024 10:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 10:09 PM IST
सार

आर्मी पब्लिक स्कूल में एक शिक्षक ने सातवीं के छात्र को थप्पड़ मार दिया। इससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Teacher slapped, seventh class student lost his eyesight, case of Army Public School
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

आर्मी पब्लिक स्कूल में 10 माह पूर्व योग शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र को जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिससे उसकी दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई। ऑपरेशन कराने के बाद छात्र की आंख की रोशनी चली गई। शिकायत के बाद भी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र की मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दस माह बाद कोर्ट के आदेश पर शिक्षक दक्ष, प्रधानाचार्या रीता गुप्ता और चेयरमैन मेजर जनरल भूदेव परिदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा की किंग्स पार्क कॉलोनी निवासी सचिन सेना से सेवानिवृत्त हैं और फिलहाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी इंदू देवी गृहिणी हैं। उनका बेटा सिद्धार्थ आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह आंखों की रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी बीमारी से पीड़ित था। यह बीमारी अक्सर प्रीमैच्योर डिलीवरी या तीन पाउंड से कम वजन के बच्चों में हो जाती है। इसकी वजह से उसे काफी कम दिखाई देता था। सिद्धार्थ की जुड़वा बहन दृष्टिबाधित है। वह दृष्टिबाधित बच्चों के विशेष स्कूल में पढ़ती है। सिद्धार्थ की बीमारी के बारे में पहले दिन से ही बता दिया गया था। उसकी डायरी में भी बीमारी का उल्लेख किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 17 नवंबर 2023 को योग शिक्षक दक्ष ने सिद्धार्थ को जोरदार थप्पड़ मारा। जिससे बच्चे की दाहिनी आंख में काफी चोट आई। उसे तत्काल इलाज दिलाने की बजाय सात पीरियड तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा गया। बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। वह बच्चे को चिकित्सक के पास ले गई। चिकित्सकों के अनुसार उसका रेटिना अलग हो गया और उसने आंख की रोशनी खो दी है। बच्चे की दो लेजर सर्जरी और तीन रेटिना सर्जरी हो चुकी हैं। इंदु देवी पुत्र के इलाज में व्यस्त रहीं।
 
विज्ञापन

थाने से लेकर एसएसपी तक से की शिकायत
28 जनवरी को उन्होंने प्रधानाचार्या को पत्र लिखा। लेकिन आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 18 मार्च को उन्होंने प्रधानाचार्या के साथ स्कूल के चेयरमैन को भी शिकायती पत्र भेजा। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 24 अप्रैल को उन्होंने सदर थाने में और एसएसपी के यहां शिकायत की। लेकिन मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रधानाचार्या रीता गुप्ता ने बताया कि शिक्षक को बच्चे की बीमारी की जानकारी नहीं थी। हमने इस मामले में जांच कराई थी। शिक्षक को बाद में हमने टर्मिनेट कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed