फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teacher molested a Female teacher in the school, victim called the police

Meerut: स्कूल में टीचर ने अध्यापिका से की छेड़छाड़, पीड़िता ने पुलिस को रोते हुए बताई आपबीती

Wed, 24 Aug 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 AM IST
सार

मेरठ के ऋषभ एकेडमी में एक अध्यापिका से स्कूल के ही टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि स्कूल का एक अध्यापक उसे परेशान करता है। इसकी वह कई बार प्रबंधन से शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Meerut: Teacher molested a Female teacher in the school, victim called the police
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ छावनी स्थित ऋषभ एकेडमी में बुधवार सुबह एक टीचर ने महिला अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने स्कूल प्रबंधन से जब इसकी शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसे स्कूल में ही बंधक बना लिया गया। महिला ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन स्कूल प्रबंधन ने तकरीबन आधा घंटे बाद गेट खोला।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि स्कूल का एक अध्यापक उसे परेशान करता है। इसकी वह कई बार प्रबंधन से शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आपबीती बताते हुए अध्यापिका रोने लगी। अध्यापिका का कहना है कि वह बीमार रहती है उसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway: जुर्माने का डर न जान की फिक्र, मेरठ में 30 हजार लोग रोज तोड़ रहे नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नोटिस स्कूल से निकाला
शिक्षिका का आरोप है कि उसे बिना नोटिस स्कूल से निकाल दिया गया। फाउंडर मेंबर को कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल में जाने से रोका। वहीं मामले को लेकर प्रबंधक पुलिस से भी नहीं मिले। पीड़ित पक्ष ने पुलिस और स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगाए। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला से समस्या पूछी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बता दें कि ऋषभ एकेडमी में लगातार कोई न कोई मामला चर्चा में बना रहता है। हाल ही में यहां दो छात्राओं को फीस न देने पर धूप में खड़ा कर प्रताड़ित किया गया था। जिसके बाद दो छात्राएं अपने मां के साथ एसएसपी दफ्तर पर शिकायत लेकर पहुंची थीं। अब फिर से अध्यापिका से छेड़छाड़ को लेकर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed