{"_id":"69c53e610ff2349edf08b0a6","slug":"meerut-t20-league-white-dot-shastri-nagar-secures-resounding-43-run-victory-meerut-news-c-72-1-mct1009-150785-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ टी-20 लीग : व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर की 43 रन से शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ टी-20 लीग : व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर की 43 रन से शानदार जीत
विज्ञापन
- सिविल लाइन हीरोज के सामने 275 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मेरठ टी-20 लीग में बृहस्पतिवार को पहला मैच सिविल लाइन हीरोज और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच खेला गया। इसमें व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर की टीम ने 43 रन से शानदार जीत हासिल की।
मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के सलामी बल्लेबाज कप्तान हर्ष त्यागी और अभय चौहान ने तेज शुरुआत दिलाई। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 128 रन बनाकर स्थिति मजबूत कर ली। अभय चौहान ने पांच चौके, आठ छक्कों के साथ 88 रन बनाए। निर्देश बैसोया ने चार चौके और दो छक्कों के साथ 43 रन बनाए। निर्देश के आउट होने के बाद मेरठ सिविल लाइन हीरोज को मैच में वापसी करने का मौका मिला। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 275 रन बनाकर लीग का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। प्रशांत ने नाबाद 59 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मेरठ सिविल लाइन हीरोज की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज कार्तिक बिना कोई रन बनाए निशांत जिंदल की गेंद पर शशांक के हाथों कैच आउट हो गए। उज्जवल यादव ने 19 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई मगर निशांत जिंदल की अंदर आती गेंद को समझने में चूक गए और गेंद ने उनकी विकेट उखाड़ दी। वहीं, अर्णव त्यागी 16 रन बनाकर हिमांशु की थ्रो पर रन आउट हो गए। दसवां ओवर फेंक रहे विकास के ओवर में 27 रन आए। इसमें 26 रन रितुराज शर्मा के बल्ले से रहे। दस ओवर में टीम का स्कोर 124 रन तक पहुंचा लेकिन तब तक चार विकेट भी गिर चुके थे। मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लीग का दूसरा बड़ा स्कोर तो हासिल कर लिया मगर टीम जीत से दूर रह गई।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - अभय चौहान, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
फाइटर ऑफ द मैच - रुद्र, मेरठ सिविल लाइन हीरोज
मोस्ट इकनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - केशव शर्मा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच - हर्ष त्यागी, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - रितुराज शर्मा, मेरठ सिविल लाइन हीरोज
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- अभय चौहान, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर