{"_id":"678e11bc8146f22e1704fb8e","slug":"meerut-suspicious-death-of-married-woman-in-sardhana-parents-accuse-of-dowry-murder-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में विवाहिता की संदिग्ध माैत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में विवाहिता की संदिग्ध माैत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Mon, 20 Jan 2025 02:35 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:35 PM IST
सार
सरधना के मोहल्ला छावनी नंगला रोड पर दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना के मोहल्ला छावनी नंगला रोड पर दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। दो वर्ष पहले नर्गिस(23) पुत्री इरशाद निवासी निराना थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर की शादी सरधना में हुई थी। सुबह के समय मायके वालों की घटना की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। बताया गया कि दो माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने मायके में ही बच्चे को जन्म दिया था। ससुराल वालों से विवाद के चलते गर्भवती होने के बाद पांच महीने तक वह मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही ससुराल वापस गई थी। सोमवार को उसकी माैत की खबर मिली।
विज्ञापन