{"_id":"638829f4e104923cba129214","slug":"meerut-superintendent-engineer-suspended-for-irregularities-in-pond-renovation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फिरोजाबाद में तालाब जीणोद्धार में अनियमितता पर अधीक्षण अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फिरोजाबाद में तालाब जीणोद्धार में अनियमितता पर अधीक्षण अभियंता निलंबित
Thu, 01 Dec 2022 09:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:45 AM IST
सार
जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक की शिकायत पर लघु सिंचाई विभाग मेरठ के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। फिरोजाबाद में तालाब के जीर्णोद्धार में अनियमितता पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमृत सरोवर तालाब को खोला गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में तालाब के जीर्णोद्धार में अनियमितता के मामले में मेरठ लघु सिंचाई के अधीक्षण अभियंता राम औतार सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इस मामले में शिकायत की थी। राम औतार सिंह को हटाकर नए अधीक्षण अभियंता को जिम्मेदारी दे दी गई है।
लघु सिंचाई मेरठ विभाग के अंतर्गत फिरोजाबाद का क्षेत्र भी आता है। खण्ड फिरोजाबाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेन्ट कम्पोनेन्ट के अन्तर्गत तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य हुए थे। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इन कार्यों की निविदाओं में अनियमितता एवं कार्य दायित्व के प्रति उदासीनता व लापरवाही की शिकायत शासन में की थी।
शासन की तरफ से इस मामले में उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच कराई जा रही थी। मंगलवार को जांच समिति की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार ने आरोपों में प्रथम दृष्टया आरोपी मानते हुए अधीक्षण अभियंता राम औतार सिंह को निलंबित कर लघु सिंचाई विभाग, लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया है। उनके विरूद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के अन्तर्गत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इससे पहले जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक की शिकायत पर आपूर्ति विभाग में कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी।