फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Suffocation due to haze-eye irritation, go out only by wearing a mask

Meerut News: धुंध से घुटन-आंखों में जलन, सबसे गर्म रही सोमवार की रात, मास्क लगाकर ही निकलें बाहर

Wed, 17 May 2023 09:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 May 2023 09:42 AM IST
सार

दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम बदल रहा है। वहीं धुंध से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। धूल और प्रदूषण लोगों को बीमार कर रहा है। चिकित्सकों को कहना है कि बिना चेहरा ढंके और बिना मास्क के बाहर न निकलें।

विज्ञापन
Meerut : Suffocation due to haze-eye irritation, go out only by wearing a mask
summer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज गर्म हवाएं। धूल का गुबार और प्रदूषण का वार लोगों को बीमार बना रहा है। आंखों में जलन, फेफड़ों में संक्रमण से लेकर एलर्जी के लक्षणों के साथ सांस लेने तक में लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को भी धूल के गुबार के बीच शहर से देहात तक आसमान में धुंध सी छाई रही। मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट किया है कि 18 मई तक अभी ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें। बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भले ही मंगलवार को 215 रहा हो, लेकिन आसपास के जिलों में फिर तेजी से प्रदूषण बढ़ गया। इसका असर यहां तक रहा। सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं तो प्रदूषण का गुबार दूर तक दिख रहा था। आंखों में जलन हो रही थी और धूल भरी हवा से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के बढ़ने के कारण दिन भर आसमान पर धुंध छाई रही। शाम तक भी प्रदूषण का असर कम नहीं हुआ। मेरठ का एक्यूआई स्तर 214 रहा। जयभीमनगर में 175, गंगानगर 189, पल्लवपुरम 240, बेगमपुल 225, दिल्ली रोड 250 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: धूल के गुबार से सांस लेना दुश्वार, कल तक राहत नहीं, किठौर में विवाहिता ने की आत्महत्या

सोमवार की रात रही सबसे गर्म
दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम बदल रहा है। इस माह में सोमवार रात सबसे गर्म रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व र ात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

करें ये काम
-मास्क जरूर लगाएं
-हाथों और चेहरे को नियमित रूप से धोते रहें
-स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करे और हर दिन धुले कपड़े पहनें
-प्रत्येक दिन गर्म पानी से भांप ले
-घर के आसपास पौधे लगाएं
-खिड़की और दरवाजे बंद रखें 

बदले हुए मौसम में चिकित्सक मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही अगर कोई दमा, साइनोसाइटिस या फेफड़ों संबंधी किसी रोग से पीड़ित हैं तो समय से दवाएं लें। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि कोशिश करें कि बार-बार अपने हाथ और आंखों को धोते रहें।

 

ऐसा करने से आपका शरीर गंदगी से दूर रहेगा। सबसे ज्यादा बैक्टीरिया आंखों और हाथों के जरिए ही शरीर में प्रवेश करते हैं। धूल भरी हवा आपके फेफड़ों में घुस सकती है, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। 

  प्रदूषण के संपर्क में आने से अस्थमा, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के रोगी की परेशानी बढ़ जाती है। सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएन त्यागी ने बताया कि ऐसे मौसम में अस्थमा और एलर्जी के रोगियों की मुश्किल बढ़ जाती है। आंखों में एलर्जी और संक्रमण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed