फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Such an army soldier... wherever he is posted, he traps girls there and gets married

Meerut: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर करता है शादी, गर्भवती होने पर भाग जाता है, चौथी पत्नी ने खोला राज

Thu, 17 Oct 2024 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 17 Oct 2024 10:03 PM IST
सार

हैदराबाद में आरोपी ने युवती से लव मैरिज की और उसे गर्भवती करके फरार हो गया। बच्चे को जन्म देने के बाद जब महिला अपने पति को ढूंढती हुई मेरठ पहुंची तो उसे सच्चाई का पता चला।

विज्ञापन
Meerut: Such an army soldier... wherever he is posted, he traps girls there and gets married
एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद में एक युवक ने युवती से लव मैरिज की और उसे गर्भवती करके फरार हो गया। बच्चे को जन्म देने के बाद जब महिला अपने पति को ढूंढती हुई मेरठ पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही तीन बार शादी कर चुका है, उसके साथ चौथी शादी की थी। पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 

Meerut: Such an army soldier... wherever he is posted, he traps girls there and gets married
ये दिखाया शादी का सर्टिफिकेट। - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद तेलंगाना निवासी महिला बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 2015 में उसकी मुलाकात मनीष कुमार नाम के युवक से हुई थी। मनीष ने खुद को सेना में तैनात बताया। इसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर लव मैरिज कर ली। वह गर्भवती हुई तो मनीष मेरठ ट्रांसफर होने की बात कहकर चला गया। कुछ समय बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से लगातार वह अपने पति को तलाशती रही। उसे ढूंढती हुई महिला मेरठ पहुंची। जहां पता चला कि मनीष पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। इसके कुछ दिन बाद पता चला कि उसने तीन शादियां उससे पहले की हुई थीं। पता चला कि वह जहां जाता है, वहां लड़कियों को फंसाता है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने कंकरखेड़ा थाने में आरोपी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मगर तत्कालीन विवेचक ने साठ-गांठ करके अंतिम रिपोर्ट लगा दी। इसके खिलाफ कोर्ट में अपील करने पर थाना पुलिस को दोबारा से विवेचना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। एक के बाद एक कई विवेचना अधिकारी बदले, लेकिन आज तक कोर्ट में सही रिपोर्ट पेश नहीं की गई। वर्तमान समय में मनीष लद्दाख में बताया गया है।
 

पीड़िता का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि एसपी सिटी से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed