{"_id":"6995d40935b69c58630d63cd","slug":"meerut-student-under-stress-of-intermediate-board-exam-jumped-into-ganganahar-after-calling-her-brother-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इंटर की बोर्ड परीक्षा के तनाव में आई छात्रा, भाई को फोन करके गंगनहर में लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इंटर की बोर्ड परीक्षा के तनाव में आई छात्रा, भाई को फोन करके गंगनहर में लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग
Wed, 18 Feb 2026 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:31 PM IST
सार
हापुड़ जिले के पिलखुवा की छात्रा नोट्स लेने के बहाने घर से निकली थी और मेरठ के सरधना में गंगनहर पर आ गई। चाय की दुकान चलाने वाली महिला के फोन से भाई को कॉल किया और गंगनहर में कूद गई। गोताखोर छात्रा की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतु की फाइल फोटो और गंगनहर में तलाश करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को पिलखुवा क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन बुधवार देर शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के खेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय ऋतु तोमर पुत्री पप्पन तोमर हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्रा है। उसके भाई मोहित तोमर ने बताया कि ऋतु सुबह करीब आठ बजे सहपाठी से नोट्स लेने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर ऋतु ने उसे कॉल किया और कहा कि वह मेरठ में है। बातचीत के दौरान उसने इंटर की परीक्षा का तनाव और सिरदर्द होने की बात कही। मोहित ने उसे घर लौट आने के लिए कहा। इसके बाद ऋतु मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गंगनहर पुल पर पहुंची और नहर के गहरे पानी में छलांग लगा दी। पुल के आसपास मौजूद लोगों ने यह घटना देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की तलाश शुरू कराई। साथ ही पहचान की कोशिश की। पता चला कि ऋतु ने नहर किनारे चाय की दुकान चलाने वाली महिला के फोन से भाई मोहित को कॉल की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों से नहर में खोजबीन कराई। फिर पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर सघन सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन बुधवार शाम तक भी ऋतु का कोई सुराग नहीं मिला।
पढ़ाई में अच्छी है ऋतु
मोहित ने बताया कि ऋतु पढ़ाई में अच्छी है और परिवार में वह सबसे बड़ी बहन है। उसकी छोटी बहनें प्राची और निशा और भाई मोहित हैं। पिता खेती करते हैं। घटना के बाद परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है और नहर में कूदने के कारणों की जांच भी की जा रही है।
मोहित ने बताया कि ऋतु पढ़ाई में अच्छी है और परिवार में वह सबसे बड़ी बहन है। उसकी छोटी बहनें प्राची और निशा और भाई मोहित हैं। पिता खेती करते हैं। घटना के बाद परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्रा की तलाश जारी है और नहर में कूदने के कारणों की जांच भी की जा रही है।