Meerut: हॉस्टल की लॉबी में मिली एमबीए छात्रा की लाश, चेहरे पर गंभीर चोट से मची सनसनी, सहारनपुर निवासी थी अनु
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक निजी महाविद्यालय के छात्रावास की लॉबी में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनु गुप्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सहारनपुर निवासी छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस और वैज्ञानिक दल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गंगानगर क्षेत्र स्थित एक निजी महाविद्यालय के छात्रावास में बुधवार सुबह एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा की पहचान सहारनपुर निवासी 23 वर्षीय अनु गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह महाविद्यालय परिसर में बने सरोजनी नायडू छात्रा छात्रावास में रहती थी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रावास की ऊंचाई से छात्रा गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: दवा विक्रेताओं का बंद का एलान, दुकानदार असमंजस में, मरीजों को हुई दिक्कत तो कार्रवाई तय
जानकारी के अनुसार डिवाइडर मार्ग स्थित महाविद्यालय परिसर में मुक्केबाजी अभ्यास स्थल के पीछे छात्राओं का छात्रावास बना हुआ है। बुधवार सुबह जब सफाई कर्मी वहां पहुंचा तो उसने छात्रावास की लॉबी में एक छात्रा का शव पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही उसने तुरंत महाविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
महाविद्यालय प्रशासन छात्रा को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे शुरुआत में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि छात्रा कुछ दिन पहले ही अपने घर सहारनपुर से लौटकर छात्रावास आई थी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर गंगानगर थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह और वैज्ञानिक जांच दल भी पहुंचा। पुलिस ने छात्रावास की वार्डन और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में महाविद्यालय प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहा है।