फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: दादरी गांव में पुलिस पर पथराव, गुर्जर समाज के 400 लोगों का हंगामा, लाठी लेकर दौड़ाया; ये है मामला

Sun, 21 Sep 2025 03:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 21 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज द्वार को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गुर्जर समाज ने दादरी में पंचायत करने का ऐलान किया था। पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गांव के बाहर ही रोक लिया। इस पर लोग भड़क गए। 

विज्ञापन
Meerut: Stones pelted at police in Dadri village, 400 people of Gurjar community created ruckus, lathicharged
धरने पर बैठे लोगों को हटाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दौराला के कपसाड़ गांव में लगाए गए सम्राट मिहिर भोज के द्वार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुर्जर समाज लगातार बोर्ड हटाने की मांग कर रहा है। इसको लेकर दादरी में स्वाभिमानी पंचायत का ऐलान किया गया था। रविवार सुबह से ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव के बाहर से लेकर आयोजन स्थल तक तैनात रहा। 



 
Meerut: Stones pelted at police in Dadri village, 400 people of Gurjar community created ruckus, lathicharged
हंगामा करने वालों को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को अभिनव, रविन्द्र भाटी, सोनू, प्रवेश के नेतृत्व में लगभग 300-400 लोग दादरी गांव के बाहर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया, जिस पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए फ्लाईओवर के नीचे धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर धरना दे रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। 

ये भी देखें...
Meerut: 'एक किलो चिकन काटो और बनाकर भिजवा दो', नशे में धुत चौकी इंचार्ज ने दुकानदार को दी धमकी; वीडियो वायरल    
 
Meerut: Stones pelted at police in Dadri village, 400 people of Gurjar community created ruckus, lathicharged
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रविंद्र, अभिनव, सोनू और प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर उनके साथ आए अन्य लोग भी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि बिना अनुमति के पंचायत करने का प्रयास किया गया या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि स्थित सामान्य है। कुछ गिरफ्तारी की गई है। पुलिस बल तैनात है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed