फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Cut one kilo of chicken and send it after cooking', drunk outpost in-charge threatened the shopkeeper

Meerut: 'एक किलो चिकन काटो और बनाकर भिजवा दो', नशे में धुत चौकी इंचार्ज ने दुकानदार को दी धमकी; वीडियो वायरल

Sun, 21 Sep 2025 12:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 21 Sep 2025 12:55 PM IST
सार

रोहटा चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल हो गया है। वह दुकानदार को धमकाकर मुर्गे का मीट मांग रहा है। न देने पर दुकान को बंद कराने की धमकी दे रहा है। फिलहाल चौकी इंचार्ज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Meerut: 'Cut one kilo of chicken and send it after cooking', drunk outpost in-charge threatened the shopkeeper
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का नशे में धुत होकर दुकानदार से मीट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में चौकी इंचार्ज एक हमराह सिपाही के साथ चिकन शॉप पर पहुंचकर दुकानदार को वर्दी की हनक दिखाते हुए डेढ़ किलो मुर्गे का मीट कलेजी, पोटा और पंजे सहित खास तरीके से तैयार कर चौकी पर भिजवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में दुकानदार के यह कहने पर कि फिलहाल मीट खत्म हो गया है और कल मिलेगा, चौकी इंचार्ज आगबबूला होकर कहता है – तू मुझे जानता नहीं मैं कौन हूं। अगर कल नहीं भेजा तो परसों काट ही नहीं पाएगा। दुकानदार डर के कारण हां में हां मिलाते हुए कल मीट भेजने की बात कहता है।
विज्ञापन


नशे में धुत चौकी इंचार्ज का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कानून का पाठ पढ़ाने वाले की इस हरकत ने विभाग की किरकिरी करा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो शनिवार देर रात का है। इसमें चौकी इंचार्ज सादी वर्दी में गाड़ी में बैठे-बैठे दुकानदार को धमकाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मामले के सामने आने के बाद भी फिलहाल चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed