फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut stf ne

मेरठ एसटीएफ की टीम ने हापुड़ रोड पर अलीपुर गांव के पास की घेराबंदी

Mon, 11 Jul 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 11 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
meerut stf ne
एसटीएफ ने पकड़े बदमाश - फोटो : अमर उजाला
 एसटीएफ की टीम ने रविवार को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ खरखौदा क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने भारी संख्या में पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। रात में एसटीएफ और पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई थी। यह पिस्टल मध्यप्रदेश से मेरठ में लाई गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से मेरठ में ऑन डिमांड भारी संख्या में पिस्टल और मैगजीन लाई जा रही हैं। इस पर मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर एसटीएफ की टीम ने हापुड़ रोड पर घेराबंदी की।
विज्ञापन

दो घंटे तक पुलिस अलीपुर गांव के पास आरोपियों की तलाश में लगी रही। इस बीच पुलिस ने तीन युवकों को बैग ले जाते समय दबोच लिया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी संख्या में पिस्टल भरीं हुई थीं। एसटीएफ टीम ने बताया कि पकड़े गये युवक हसमत और शहजाद निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली, गुलाब उर्फ छोटू निवासी मध्यप्रदेश हैं। जिनके पास से ऑटोमेटिक 14 पिस्टल और 28 मैगजीन बरामद हुई हैं। पूछताछ में गुलाब ने पुलिस को बताया कि पिस्टल हसमत और शहजाद को देनी थी, जो डिमांड के आधार पर बेची जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 20 से चालीस हजार तक की है कीमत
पूछताछ में गुलाब ने बताया कि यह पिस्टल बिहार के मुंगेर में बनाई जाती हैं। मुंगेर से मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली और वेस्ट यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में भी पिस्टल सप्लाई की जाती है। ऑटोमेटिक पिस्टल देखने में छोटी और वजन में हल्की है। एक पिस्टल की कीमत करीब 20 हजार से चालीस हजार रुपये तक बताई गई है।


एक कुख्यात के शूटरों को होनी थी सप्लाई
पुलिस ने बताया कि  हसमत और शहजाद को कई दिन से पुलिस ट्रेस कर रही थी। हसमत ने बताया कि यह पिस्टल एक कुख्यात के शूटरों को बेची जानी थी। यह कुख्यात इस समय जेल में बंद है। पुलिस हसमत और शहजाद से जुड़े अन्य युवक ों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed