फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: STF busts gang involved in fraud in high school and intermediate mark sheets, three arrested

Meerut: STF के हत्थे चढ़ा हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीटों में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह, तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 08:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 12 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

मार्कशीट में अवैध रूप से छेडछाड करते हुए अंक बढाकर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने गंगानगर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut: STF busts gang involved in fraud in high school and intermediate mark sheets, three arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में छात्रों से मोटी रकम लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मार्कशीट में अवैध रूप से छेडछाड करते हुए अंक बढाकर उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने गंगानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उप्र ओपन स्कूल बोर्ड से फर्जी तरीके से बैक डेट की मार्कशीट भी बनवाते थे। ये दस साल से यह फर्जीवाड़ा कर रहे थे। 

विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगानगर एफ-ब्लॉक में मकान नंबर 230 पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके नाम जितेंद्र निवासी पांडवनगर और शिवकुमार निवासी जागृति विहार व निखिल तोमर निवासी आशा नगर जेल चुंगी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: असलम के कत्ल के बाद पत्नी का प्रेमी के साथ ये काम करने का था प्लान, छह दिन पहले बनाई योजना और मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मार्कशीट में अंक बढ़ाने के लिए छात्रों से 10-15 हजार रुपये लेते थे। फर्जी टीसी बनाने के 3 हजार रुपये लेते थे। अपने लखनऊ में रहने वाले साथी के माध्यम से यह लोग मार्कशीट बनवाते थे।

यह लोग छात्र का आधार कार्ड व फोटो लखनऊ मे अपने साथी को उपलब्ध कराते थे और वह 10-15 दिन में मार्कशीट बनाकर, पोर्टल पर चढाकर इनको कोरियर के माध्यम से भेज देता था। उसे ये 5 हजार रुपये प्रति मार्कशीट भेज देते थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गंगानगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों के पास से एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक्सटर्नल हार्डडिस्क, 10 विभिन्न स्कूलों की मोहरें, कई मार्कशीट, टीसी, सनद और एक कार एसटीएफ ने बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed