{"_id":"69babc081b9c7bb0940c3d02","slug":"meerut-stf-arrests-rs-fifti-thousand-reward-cattle-smuggler-ejaz-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर एजाज को किया गिरफ्तार, चंदौली से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर एजाज को किया गिरफ्तार, चंदौली से दबोचा
Wed, 18 Mar 2026 08:22 PM IST
Dimple Sirohi
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:22 PM IST
सार
Meerut: एसटीएफ मेरठ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर एजाज को चंदौली से गिरफ्तार किया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर एजाज को एसटीएफ मेरठ ने चंदौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
घेराबंदी कर की गिरफ्तारी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी चंदौली के मझवार रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को बिना किसी बड़े प्रतिरोध के पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें:Encounter: सहारनपुर में एक लाख का इनामी शहजाद मुठभेड़ में ढेर, कई मामलों में था वांछित, दो पुलिसकर्मी भी घायल
विज्ञापन
Trending Videos
गोतस्करी नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी
पूछताछ में एजाज ने बताया कि वह पहले पशु बाजारों में खरीद-फरोख्त और ढुलाई का काम करता था। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने उसे अधिक कमाई का लालच देकर अवैध गतिविधियों में शामिल कर लिया। इसके बाद वह विभिन्न जिलों में सक्रिय गिरोह के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने लगा और इसके बदले उसे प्रति चक्कर करीब पांच हजार रुपये मिलते थे।

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एजाज पहले भी गौ-तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिसके बाद वह फरार हो गया था।इसी के चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से तस्करी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।