{"_id":"6731b68f36d599908f0c4f49","slug":"meerut-ssp-formed-three-temporary-posts-to-control-crime-in-kithor-police-station-area-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: किठौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए बना चुनाैती, SSP ने तीन अस्थायी चौकियों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किठौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए बना चुनाैती, SSP ने तीन अस्थायी चौकियों का गठन
Mon, 11 Nov 2024 01:18 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:18 PM IST
सार
मेरठ देहात क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए चुनाैती बन रहा है। इन आबादी क्षेत्रों की बढ़ती जनसंख्या इसकी बड़ी वजह बन रही है। ऐसे में एसएसपी ने तीन नई अस्थाई चाैकियों का गठन किया है।
विज्ञापन
एसएसपी विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने किठौर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांवों की जनसंख्या अधिक होने से हो रहे अपराध पर नियंत्रण के लिए गांव राधना, माछरा और कस्बा किठौर में अस्थायी तीन चौकियों का गठन किया है। थाने से अधिक दूरी होने के कारण गांव वाले काफी समय से पुलिस चौकी का गठन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इन चौकियों के अंतगर्त पड़ने वाले गांवों की जनता पुलिस चौकियों में जाकर अपनी समस्याएं आसानी से बता पाएगी और पुलिस जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर सकेगी। आपराधिक घटनाओं और अपराधियों पर भी प्रभावी रूप से अंकुश लगेगा। एसएसपी ने बताया कि जनता की मांग पर तीन अस्थायी चौकियों का गठन किया गया है। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर तिहरा हत्याकांड: जो जहां मिला, उसे वहीं मार डाला...बचने का मौका तक न दिया; बेहद ही शातिराना ढंग से मारा
विज्ञापन
राधना चौकी का क्षेत्र
राधना इनायतपुर, इंद्रपुर, नंगला सलेमपुर, भगवानपुर बांगर, गोविंदपुर बांगर, गोविंदपुर शकरपुर, ईसापुर, नवल, सूरजपुर।
कस्बा किठौर चौकी का क्षेत्र
कस्बा किठौर, गांव शाहजमाल, बहरोड़ा, शोल्दा, नंगली किठौर, झीडियों।
माछरा चौकी का क्षेत्र
गांव माछरा, नगली अब्दुल्ला, कासमपुर स्वामीपुरा, हसनपुर कलां, अमरपुर, कायस्थ बडढा, खंद्रावली, भटीपुरा, अम्हेड़ा सानी ।
राधना इनायतपुर, इंद्रपुर, नंगला सलेमपुर, भगवानपुर बांगर, गोविंदपुर बांगर, गोविंदपुर शकरपुर, ईसापुर, नवल, सूरजपुर।
कस्बा किठौर चौकी का क्षेत्र
कस्बा किठौर, गांव शाहजमाल, बहरोड़ा, शोल्दा, नंगली किठौर, झीडियों।
माछरा चौकी का क्षेत्र
गांव माछरा, नगली अब्दुल्ला, कासमपुर स्वामीपुरा, हसनपुर कलां, अमरपुर, कायस्थ बडढा, खंद्रावली, भटीपुरा, अम्हेड़ा सानी ।