{"_id":"67317ab8af23c924f40527cf","slug":"bijnor-triple-murder-case-junk-dealer-couple-and-son-murdered-by-stabbing-with-a-screwdriver-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजनौर तिहरा हत्याकांड: जो जहां मिला, उसे वहीं मार डाला...बचने का मौका तक न दिया; बेहद ही शातिराना ढंग से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर तिहरा हत्याकांड: जो जहां मिला, उसे वहीं मार डाला...बचने का मौका तक न दिया; बेहद ही शातिराना ढंग से मारा
Mon, 11 Nov 2024 03:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:25 PM IST
सार
बिजनौर के के मोहल्ला मिर्दगान की खलीफा कॉलोनी में घर में सो रहे कबाड़ी मंसूर उर्फ भूरा (60), उसकी पत्नी जुबेदा (59) और बेटे याकूब (20) की पेचकस घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह पति-पत्नी के शव घर के बरामदे में बिस्तर पर और बेटे का शव कमरे में मिला।
विज्ञापन
Bijnor triple murder case
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के तिहरे हत्याकांड को आरोपियों ने बेहद ही शातिर ढंग से अंजाम दिया। जो जहां-जहां सोया, उसे वहीं मार डाला। बरामदे में जमीन पर ही लगे बिस्तर पर कबाड़ी मंसूर और उसकी पत्नी जुबेदा की हत्या की। कमरे में सो रहे उनके बेटे याकूब को भी वहीं मार डाला। मृतकों को एक-दूसरे का बचाने का भी मौका नहीं मिला।
bijnor triple murder
- फोटो : अमर उजाला
छत पर एक कैंची जरुर पड़ी मिली, जिस पर खून का कोई निशान नहीं था। इतना ही नहीं पड़ोसियों को भी इस हत्याकांड की भनक नहीं लग सकी। उधर, मृतक के घर के सामने किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि रात में किसी की कोई आवाज भी नहीं सुनाई दी।
17 दिन पहले हुआ था झगड़ा
कबाड़ी मंसूर के हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर का झगड़ा 23 अक्तूबर को फुरकान उर्फ पहिया निवासी मिर्दगान के साथ हुआ था। अब तिहरे हत्याकांड में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फुरकान उर्फ पहिया, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति शकील निवासी कांशीराम कॉलोनी को नामजद भी कराया गया है।

जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लंबा है मृतकों के परिवार का आपराधिक इतिहास
मंसूर उर्फ भूरा के पांच बेटे हैं। मंसूर पर ही चोरी आदि समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके बड़े बेटे चांद पर छह केस दर्ज है। एक मुकदमे में उसका गैर जमानती वारंट भी जारी हो रखा है। उसके हिस्ट्रीशीटर बेटे जहूर पर गैंगस्टर, गोकशी समेत नौ केस चल रहे हैं। हत्या के आरोप में जेल में बंद मंसूर कबाड़ी के तीसरे बेटे मतलूब पर 12 केस दर्ज हैं। मृतक याकूब पर भी गोकशी का एक केस दर्ज था।

जांच के लिए जाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बहन के घर गया था पांचवां बेटा
कबाड़ी का पांचवां तसलीम बेटा अपनी बहन की ससुराल नजीबाबाद गया था। अगर वह शनिवार की रात अपने घर पर होता तो शायद उसकी भी हत्या हो सकती थी। तसलीम के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है।

गमजदा बैठी पड़ोसी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
घर में पड़ी मिलीं छह जोड़ी चप्पल
पुलिस जब सबूत जुटाने की कोशिश में लगी थी, तभी शहर कोतवाल उदयप्रताप की नजर चप्पलों पर पड़ी। घर में तीन लोग थे, जबकि मौके पर चप्पल छह जोड़ी मिली। एक जोड़ी चप्पल महिला वाली, जबकि पांच जोड़ी मर्दाना थीं। तीन जोड़ी चप्पल बरामदे के बाहर सलीके से निकाली हुई प्रतीत हो रही थीं।