बकरीद पर ऊंट का कटान किया तो सीधा होगी जेल, एसएसपी ने अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बकरीद पर यदि शहर और देहात में कहीं भी ऊंट का कटान हुआ या कटान के लिए ऊंट को लाया, ले जाया गया तो सीधे जेल होगी। एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार को सभी सीओ और थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं हापुड़ रोड पर सड़क पर बकरा पैठ लगाने पर भी रोक रहेगी।
एसएसपी ने कहा कि ऐसा सामने आया है कि शहर और देहात में बकरीद पर कई जगह ऊंट का कटान किया जाता है। हापुड़ रोड पर लगने वाली बकरा पैठ में भी कई बार ऊंट बिक्री के लिए आते हैं। इस मामले में एसएसपी ने सभी सीओ और थानेदारों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी का कहना है कि किसी भी कीमत पर ऊंट का कटान नहीं होने दिया जाएगा। यदि बकरीद पर ऊंट को लाया या ले जाया गया तो पुलिस सीधे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
एसएसपी ने इस संबंध में एसपी सिटी एएन सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला को कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि इसके लिए सभी थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। वहीं घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के समीप पशुओं की खाल भी सड़क पर नहीं रखने दी जाएगी। यदि पशुओं की खाल सड़क पर रखी गई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
हापुड़ रोड पर नहीं लगेगी बकरा पैठ
बकरीद पर हापुड़ रोड पर गुलमर्ग से लेकर हापुड़ अड्डे तक सड़क पर बकरा पैठ नहीं लगाई जाएगी और न ही सड़क पर किसी भी प्रकार के पशु को बेचने या खरीदने दिया जाएगा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि शहर में 14 स्थानों से हाईकोर्ट के निर्देश में पूर्व में पैठ हटवाई गई थी। उनमें हापुड़ रोड पर लगने वाली बकरा पैठ भी थी। इस संबंध में सीओ कोतवाली ने इंस्पेक्टर कोतवाली और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट के साथ मीटिंग भी की। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी ने सड़क पर पशु बेचे तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
ऊंट को लेकर हो चुका है बखेड़ा
2013 में देहलीगेट में बकरीद के दिन ऊंट के कटान पर जमकर बवाल हो गया था। जिसमें दो वर्गों के लोग आमने सामने आ गये थे। बाद में पुलिस को लाठीचार्ज के बाद भीड़ को खदेड़ना पड़ा था। 2014 में ब्रह्मपुरी में ऊंट के भागने से भी एक दर्जन लोग घायल हो गये थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/