फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sports News: Meerut's Ankur shone in the very first match of Cooch Behar Trophy, read sports activities

Meerut Sports News: कूच विहार ट्रॉफी के पहले ही मैच में चमके मेरठ के अंकुर, पढ़ें जिले की खेल एक्टिविटीज

Thu, 07 Nov 2024 02:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी का पहला मैच बरेली में यूपी और मध्यप्रदेश के बीच शुरू हुआ। अंकुर ने इस मैच में पांच विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
Meerut Sports News: Meerut's Ankur shone in the very first match of Cooch Behar Trophy, read sports activities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट में मेरठ के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। यूपी रणजी में विजय कुमार, अंडर-23 में समीर रिजवी, ऋषभ, शुभम, मानव, रितुराज शर्मा समेत कई खिलाड़ी मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं। अब अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी के पहले मैच में ही मेरठ के अंकुर शर्मा ने 5 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी का पहला मैच बुधवार से बरेली में मध्यप्रदेश के खिलाफ शुरू हुआ। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। यूपी की टीम ने 47.4 ओवर में महज 157 रन पर ऑल आउट कर दिया। मेरठ के प्रभात नगर के रहने वाले तेज गेंदबाज अंकुर शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने कुल 11 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किए। 4 ओवर मेडन डाले। इसके अलावा मेरठ के ही यशु प्रधान ने एक विकेट प्राप्त किया। 
विज्ञापन

 

क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम नैनीताल रवाना
प्रथम धामपुर शुगर क्रिकेट कप का आयोजन 7 नवंबर से नैनीताल में हो रहा है। टूर्नामेंट नैनीताल के वाईएमसी एसोसिएशन की ओर से सात ताल पर आयोजित कराया जा रहा है। इसमें मेरठ से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम भी शामिल होगी। टीम बुधवार को नैनीताल के लिए रवाना हुई। टीम में मयंक, हिदायत, अभय, फैज, अरशान, दक्ष, सुभान, अरनव, प्रसंग, मोहसिन, आदित्य, सुहेल, अंकुर, कोच प्रियांशु आदि शामिल रहे। टीम सीनियर कोच अतहर अली के नेतृत्व में रवाना हुई। 
 
विज्ञापन

बॉक्सिंग समेत अन्य खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 8 से
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 नवंबर तक बुलंदशहर में होगा। इसे लेकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले की टीम का ट्रायल 8 नवंबर को दोपहर 3 बजे से होगा। मंडल स्तरीय टीम का ट्रायल 9 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा। वहीं प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 नवंबर को गोरखपुर में होगा। इसे लेकर जिला टीम के लिए ट्रायल 9 को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडल टीम के लिए ट्रायल 12 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा। प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस व हॉकी प्रतियोगिता के लिए भी जिले की टीम के ट्रायल 14 को दोपहर 3 बजे से व मंडल की टीम के ट्रायल 16 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए भी जिला टीम का ट्रायल 16 को दोपहर 3 बजे से व मंडल स्तरीय टीम का ट्रायल 18 को सुबह 11 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed