{"_id":"696258f81cc3a108d9080fe5","slug":"meerut-sporting-and-elite-club-won-the-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-147003-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ स्पोर्टिंग और एलिट क्लब ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ स्पोर्टिंग और एलिट क्लब ने मैच जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दो मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। तोपखाना फुटबाल मैदान में आयोजित दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एलिट फुटबाल क्लब और जीनियस फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला मेरठ स्पोर्टिंग और रज्जन स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। इनमें एलिट क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में एलिट फुटबाल क्लब और जीनियस फुटबाल क्लब के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। मैच के पहले हाफ के 10वें मिनट में एलिट फुटबाल क्लब के पुण्य ने गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। खेल के 30वें मिनट में एलिट फुटबाल क्लब के आशीष ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ के दसवें मिनट में विशु में एलिट क्लब की ओर से गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे किया। 20वें मिनट में शानू ने टीम के लिए चौथा गोल किया। दूसरे हाफ के 21वें मिनट में ही शफीन ने अपनी टीम के लिए पांचवां गोल किया। जीनियस फुटबॉल क्लब की ओर से एकमात्र गोल गोलू ने 30वें मिनट में किया। एलिट क्लब ने 6-1 से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच पुण्य रहे।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला मेरठ स्पोर्टिंग और रज्जन स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। मेरठ स्पोर्टिंग के स्पर्श ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 26वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल किया। 30वें मिनट में अश्वनी ने टीम के लिए तीसरा गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ के अंतिम चरण में मेरठ स्पोर्टिंग के अश्वनी ने अपना दूसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 4-0 से बढ़त दिला दी।
मैच के दूसरे हाफ में दसवें मिनट में अक्षय ने टीम के लिए पांचवां गोल कर टीम को 5-0 से आगे कर दिया। आखिर में मेरठ स्पोर्टिंग ने यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया। दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच मेरठ स्पोर्टिंग क्लब के दीपक नेगी रहे। पहले मैच के निर्णायक विक्रांत राजपूत और सह निर्णायक आकाश भटनागर व जुबेर खान रहे। रेफरी पैनल में अमरजीत सिंह और गुरु देव सिंह रहे। आयोजन सचिव हरीश ठाकुर ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में चार मुकाबले खेले जाएंगे।