फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: speedy car collided in Sardhana, painful death of two farmers eating food under a tree

Meerut: सरधना में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पेड़ के नीचे खाना खा रहे दो किसानों की दर्दनाक मौत

Sun, 28 Apr 2024 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Apr 2024 02:18 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में आज दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। यहां खेत में थ्रेसिंग कराने के दौरान खाना खाने के लिए सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठै दो किसानों को तेज रफ्तार कार ने कुचल डाला।

विज्ञापन
Meerut:  speedy car collided in Sardhana, painful death of two farmers eating food under a tree
अस्पताल में मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी दो किसानों की तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। साथ में मौजूद दो अन्य लोग भी घायल हो। आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

गांव अटेरना निवासी सुरेश पुत्र सुरेंद्र, सुशील पुत्र जिले, वंश पुत्र सुरेश व तीरथ पुत्र ईशम सिंह रविवार को खेत में गेहूं की थ्रेसर के लिए गए हुए थे। अटेरना रुहासा संपर्क मार्ग पर वह खेत के किनारे खड़े पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: आंधी-बारिश से पारा गिरा, अभी गर्मी रहेगी जारी, अरुण गोविल के एक ट्वीट से सियासी हलचल तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों घायल हो गए, जिसके बाद आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे आरोपी की पहचान हो गई।

वहीं, खेत पर मौजूद किसानों ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुशील (40) व सुरेश(45) की मौत हो गई। दोनों किसानों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed