फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: आंधी-बारिश से पारा गिरा, अभी गर्मी रहेगी जारी, अरुण गोविल के एक ट्वीट से सियासी हलचल तेज

Sun, 28 Apr 2024 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Apr 2024 01:07 PM IST
खास बातें

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के एक्स पर किए गए एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि उन्होंने सवाल उठाए जाने पर इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया है। पढ़ें ताजा अपडेट

विज्ञापन
West UP News Live: Wife went to her maternal home, husband stopped eating, read weather news
चुनाव के बाद मुंबई रवाना हुए अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:45 PM, 28-Apr-2024
 कैराना पुलिस की मुठभेड़ के दौरान बाइक लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक दिन पहले लूटी गई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। 
02:00 PM, 28-Apr-2024

मुजफ्फरनगर में जेसीबी की चपेट में आकर मजदूर की मौत 

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में चरथावल मार्ग पर कूड़ा प्लांट पर मजदूरी करते समय जेसीबी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

सहारनपुर का मूल निवासी महकार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मदीना कालोनी में अपने बहनोई असलम के पास रहकर कूड़ा प्लांट में मजदूरी करता था। वहां जेसीबी की चपेट में आकर वह घायल हो गया मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पाकर  परिजन व पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव  को मोर्चरी में रखवाया है । शहर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी है ।
विज्ञापन
01:04 PM, 28-Apr-2024

वरिष्ठ मंत्री के संस्थान में कुंबल कर बदमाशों ने की लाखों की चोरी

मेरठ में वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता अमूल जय श्री मार्केटिंग उनके प्रतिष्ठान हापुड़ रोड पर कुंबल कर बदमाशों ने की कई लाख रुपए चोरी कर लिए। बताया गया कि बदमाश अपने साथ मौके से सीसीटीवी कैमरा और लगभग 8-10 लाख कैश ले गए हैं। मौके पर व्यापार संघ के पदाधिकारी पहुंचे घटना का तुरंत खुलासा करने  का प्रशासन से निवेदन किया।  
01:03 PM, 28-Apr-2024

डॉक्टर सुब्रतो सेन मेरठ रत्न से सम्मानित

डॉक्टर सुब्रतो सेन मेरठ रत्न से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
नेशनल राइटर एंड कल्चरल फोरम आगरा के द्वारा सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्ष  कुंवर अनुराग ने बताया की कोरोना काल में जब लोग बहुत ज्यादा तनाव में थे। कुछ लोग जिंदगी मौत से जूझ रहे थे। तब ऑनलाइन संस्था के माध्यम से कवियों और कवित्रियों को मंच दिया गया। 

अध्यक्ष कुंवर अनुराग ने मेरठ के डॉक्टर सुब्रतो सेन को मेरठ रत्न से सम्मानित किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम के 200 एपिसोड हो चुके हैं। कवित्रियों ने  जिसमें कुछ लोगों के नाम निम्न है। जिसमें मेरठ से पल्लवी। डॉक्टर सुब्रतो सेन मेरठ रतन, अश्वनी कुमार अमृतसर, डॉ शशि किरण हापुड़  को सम्मानित किया गया।
12:43 PM, 28-Apr-2024

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र कुमारी की शोक सभा की गई आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र कुमारी - फोटो : अमर उजाला
ओ जा फिरंगी जा, मेरे देश को छोड़ जा जैसे जोशीले गीतों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र कुमारी युवा और बुजुर्गों को जागरूक करती थी। शनिवार को उनके निधन के बाद रविवार सुबह बच्चा पार्क स्थिति पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। 

महेंद्र कुमारी का परिवार सुभाष बाजार के पास वीरू कुआं में रहते। महेंद्र कुमारी की पुत्री अलका चौहान ने बताया कि उनके पिता महेंद्र पाल सिंह चौहान आजाद हिंद फौज में वरिष्ठ पद पर थे। महेंद्र कुमारी से रिश्ता तय होने के बाद वह सिंगापुर युद्ध के लिए चले गए। 

इधर महेंद्र कुमारी ने प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हुए लोगों में अपने गीतों के माध्यम से आजादी के लिए युद्ध करने का जज्बा उत्पन्न करती थी। शोक सभा में कृष्णपाल सिंह ने बताया की महेंद्र कुमारी बहुत सहज और नम्र स्वभाव की थी। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरबजीत कपूर ने कहा की महेंद्र कुमारी जी के पास जो भी मिलने आता था वह उसका पूरा सत्कार करती थी। 

शनिवार को वीरू कुआं पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सूरजकुंड पर बेटे धीरेंद्र सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
10:52 AM, 28-Apr-2024

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के एक पोस्ट ने मचाई हलचल

अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुण गोविल को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के 'राम' के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल को लेकर चर्चा है। वहीं उनके मुंबई पहुंचते ही एक्स पर किए गए एक ट्वीट ने सियासी हलचल तेज कर दी है। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है कि हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया। भाजपा के मेरठ लोकसभा से प्रत्याशी हैं रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल।

बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई, लेकिन कहा जा रहा है कि सवाल उठने पर एक्स हैंडल से इसे डिलीट कर दिया गया है। वहीं अरुण गोविल ने इस ट्वीट के जरिए क्या इशारा किया है, और बिना नाम लिए वह किस पर तंज कस रहे हैं, इस मामले में भाजपा नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 AM, 28-Apr-2024

पत्नी गई मायके, पति ने खाना-पीना छोड़ा

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने किराये के मकान पर रहने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने एक हफ्ते से खाना पीना छोड़ दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।

लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी अनीश पुत्र हनीफ ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह लगभग एक साल पूर्व झारखंड निवासी युवती से हुई था। वह अपनी पत्नी को लेकर गांव में ही एक मकान में किराये पर रह रहा था। पीड़ित का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही पत्नी ने किराये के मकान में रहने से इन्कार कर दिया था। पति के अनुसार लगभग सात माह पूर्व पत्नी झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद उसने कई बार अपनी पत्नी से संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन ससुराल वालों ने संपर्क नहीं कराया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेने के लिए झारखंड गया था।

आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। लगभग एक हफ्ते से पति ने पत्नी की याद में खाना पीना छोड़ दिया है। पति का कहना है कि जब तक उसकी पत्नी उसे नहीं मिल जाती वह खाना नहीं खाएगा। जिसको लेकर पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
10:27 AM, 28-Apr-2024

West UP News Live: आंधी-बारिश से पारा गिरा, अभी गर्मी रहेगी जारी, अरुण गोविल के एक ट्वीट से सियासी हलचल तेज

मेरठ जिले में शुक्रवार रात आंधी और बारिश के बाद शनिवार को तापमान में कुछ गिरावट आई। अधिकतम तापमान 41.3 से गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि रात का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में इस गिरावट के बावजूद गर्मी का असर अभी कम नहीं होगा। आगे भी तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, आंधी की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। इससे कई जगहों पर पेड़ और होर्डिंग्स गिरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।

हालांकि शुक्रवार को बारिश के चलते एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई शनिवार को 125 दर्ज किया गया जबकि शहर में जयभीमनगर 102, गंगानगर 108, पल्लवपुरम 164, बेगमपुल 185, दिल्ली रोड पर 191 एक्यूआई दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि रविवार से तापमान में फिर वृद्धि होगी। गर्मी और लू का असर रहेगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed