Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Speeding car runs over a family on a motorcycle; father and daughter killed

मेरठ: शादी से लौट रहे बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला, पिता और बेटी की मौत, चाचा-भतीजी की हालत गंभीर

Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
सार

किशोरीपुर गांव निवासी छोटी शर्मा एक बाइक पर अपने चचेरे भाई और दो बेटियों के साथ शादी से लौट रहा था। एनएच-34 पर इंचौली थाना क्षेत्र के नंगली ईशा गांव के पास कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। छोटू और उसकी बेटी परी ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Speeding car runs over a family on a motorcycle; father and daughter killed
हादसे के बाद पहुंची पुलिस। क्षतिग्रस्त बाइक और कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-34 स्थित नंगली ईशा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता, दो बेटियों और चचेरे भाई को रौंद दिया। अस्पताल में पिता छोटू शर्मा (28) और बड़ी बेटी परी (8) की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई अभिषेक और पलक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर नितिन जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

इंचौली थानाक्षेत्र के नंगली ईशा गांव के पास मवाना रोड पर दुर्घटना हुई। किशोरीपुर गांव निवासी वेल्डिंग कारीगर 28 वर्षीय छोटू शर्मा अपनी दो बेटी 8 वर्षीय परी, 6 वर्षीय पलक और चचेरे भाई 24 वर्षीय अभिषेक के साथ शुक्रवार को शादी में गए थे। रात करीब 8 बजे चारों बाइक से घर लौट रहे थे। नंगली ईशा गांव के पास सर्विस रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों बुरी तरह घायल हो गए। काफी समय तक चारों सड़क पर पड़े रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पहुंचे और सभी को गंगानगर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छोटू और उसकी बड़ी बेटी परी की मौत हो गई। वहीं, अभिषेक और पलक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक अभिषेक जाटव निवासी पुठा हुसैन, पिलखुआ को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने इंचौली थाने में घटना की तहरीर दी। 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है, कार की तेज गति से हादसा होना सामने आया है।

ये भी देखें...
गैंगवार में चार हत्याएं: जॉर्जिया में बैठकर भाऊ गैंग को चला रहा बागपत का रवि राठी, ली हत्याकांड की जिम्मेदारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed