फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SP MLA and lawyer stuck in court lift for 25 minutes, kept going up and down without stopping

Meerut: कोर्ट की लिफ्ट में 25 मिनट फंसे रहे सपा विधायक और वकील, बिना रुके ऊपर-नीचे आती-जाती रही, अटकी सांसें

Sat, 14 Dec 2024 02:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 14 Dec 2024 02:32 PM IST
सार

मेरठ में कैपिटल अस्पताल की लिफ्ट में करिश्मा की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि शनिवार को कोर्ट की लिफ्ट खराब हो गई।

विज्ञापन
Meerut: SP MLA and lawyer stuck in court lift for 25 minutes, kept going up and down without stopping
लिफ्ट में फंसे सपा विधायक व वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कैपिटल अस्पताल की लिफ्ट में करिश्मा की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि शनिवार को कोर्ट की लिफ्ट में 25 मिनट तक सपा विधायक रफीक अंसारी, पुलिसकर्मी और पांच वकील फंस गए। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला और वह छह मंजिल तक उतरी-चढ़ती रही। 

विज्ञापन


विधायक ने फोन किया, तब सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, बाद में भूतल पर लिफ्ट के दरवाजे खुल गए। उसके बाद सीढ़ी से ही चढ़कर विधायक कोर्ट में पेश हुए। लिफ्ट में गड़बड़ी होने की चर्चा दिनभर कचहरी में रही। विधायक रफीक अंसारी की शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी। उनके पुराने मामले में सुनवाई के लिए उन्हें कोर्ट में जाना था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Encounter: आठवीं पास कर बना कार मकैनिक, फिर थामा अपराध का दामन, पूर्व विधायक पर हमले की ताक में था गैंगस्टर, STF ने किया ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के विधायक अपने वकील व स्टाफ के साथ कोर्ट में पहुंचे। यहां कचहरी की नई बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर एमपी-एमएलए कोर्ट में जाना था। विधायक सहित सभी लोग लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए चढ़े। अचानक लिफ्ट झूलना शुरू हो गई। प्रथम और द्वितीय मंजिल पर लिफ्ट खुली और बिना रुके लिफ्ट बार-बार ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर आती जाती रही। करीब 25 मिनट तक लिफ्ट विधायक, पुलिसकर्मी और वकील फंसे रहे। 

बताया गया है कि 6-7 बार लिफ्ट बिना रुके लगातार ऊपर-नीचे आती जाती रही है। लिफ्ट में पुलिसकर्मियों के मोबाइल का नेटवर्क चला गया। जैसे तैसे कर विधायक ने पुलिस को कॉल की। विधायक रफीक अंसारी ने बताया कि दरवाजे न खुलने के कारण सभी लोग परेशान हो गए थे। लिफ्ट खुलने के बाद राहत मिली।

लिफ्ट खराब होने की सूचना अधिवक्ताओं ने फोन पर दी। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट मेनेजर लोकेश पंवार से बात की। लिफ्ट में फंसे अधिवक्ता, विधायक और पुलिसकर्मियों को सकुशल निकाला गया। लिफ्ट की जांच कराने की बात कोर्ट मैनेजर को कहा गया है। - अमित कुमार दीक्षित, महामंत्री मेरठ बार एसोसिएशन

सीएमओ ने  कैपिटल अस्पताल प्रबंधक को नोटिस भेजा, स्पष्टीकरण मांगा
शास्त्रीनगर एल ब्लाक स्थित कैपिटल अस्पताल में लिफ्ट गिरने से करिश्मा की मौत के मामले में सीएमओ ने प्रबंधक को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा। पांच दिसंबर को किठौर के बहरोडा गांव निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा ने बच्ची को जन्म दिया था।  

प्रसव के दो घंटे बाद अस्पताल स्टाफ करिश्मा को लिफ्ट के भूतल पर लेकर जा रहे थे। लिफ्ट के दरवाजे में फंसकर करिश्मा की मौत हो गई। डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की अध्यक्षता में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, डिफ्टी सीएमओ और विद्युत सुरक्षा अधिकारी ने जांच की। कमेटी ने हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही के चलते महिला की मौत होना बताकर डीएम को रिपोर्ट सौंप दी। इसमें अस्पताल में नक्शा, रैम्प, सीसीटीवी व बचाव से संंबंधित कोई इंतजाम न होना बताया गया था। 

डीएम ने हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि हॉस्पिटल प्रबंधक  कपिल देव त्यागी से स्पष्टीकरण मांगा है। सात दिन में जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed