फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Soni Murder Case: Lover Navneet told during interrogation that she killed after is not his marriage

मेरठ सोनी हत्याकांड: मेरी नहीं तो किसी की नहीं, इसलिए मार डाला, हत्यारोपी ने उगला वारदात का सच

Thu, 21 Dec 2023 12:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

Meerut Murder Case : नवनीत ने बताया कि वह सोनी से प्यार करता था। उसने सोनी से अपने साथ चलने की बात कही। लेकिन उसके इन्कार करने पर मार डाला।

विज्ञापन
Meerut Soni Murder Case: Lover Navneet told during interrogation that she killed after is not his marriage
मेरठ सोनी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव में सोनी के हत्यारोपी टीनू उर्फ नवनीत को पुलिस ने जेल भेज दिया। टीनू ने पुलिस को बताया कि वह सोनी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इन्कार दिया। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गांव मवीमीरा मंगलवार की सुबह सोनी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने पहले पति सुरेंद्र व खरदौनी निवासी नाजिम पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में गांव निवासी पड़ोसी टीनू उर्फ नवनीत का नाम प्रकाश में आया। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में नवनीत को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

नवनीत ने बताया कि वह सोनी से प्यार करता था। मंगलवार को उसने सोनी से अपने साथ चलने की बात कही। उसके इन्कार करने पर तमंचे से दो गोली मारकर हत्या कर दी।

दूसरी ससुराल में हुआ अंतिम संस्कार
क्षेत्र के चांदसमद गांव में सोनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति ने उसे मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र की पहली पत्नी की कुछ माह पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। रविंद्र के एक बेटा है। बच्चे की परवरिश को लेकर रविंद्र ने दूसरी शादी की थी। सोनी की भी यह दूसरी शादी थी।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मात्र 20 दिन ही मासूम को मां का प्यार मिल सका। रविंद्र का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed