फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth sexually assaulted with six year old girl in Meerut and case registered under POCSO Act

बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
सार

Meerut News : नौशाद ने बच्ची के भाई को 20 रुपये देकर दूसरी ओर भेज दिया और बच्ची को मुंह भींचकर एक प्लॉट में ले गया, उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कीं।

विज्ञापन
A youth sexually assaulted with six year old girl in Meerut and case registered under POCSO Act
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में भाई के साथ दुकान से सामान लेने निकली छह साल की मासूम को दरिंदा उठा ले गया। सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून में लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के भाई ने बताया कि उसे आरोपी नौशाद ने दुकान पर भेज दिया था, इसके बाद वह बहन को साथ ले गया। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि छह वर्षीय बच्ची मंगलवार शाम छह बजे अपने सात वर्षीय भाई के साथ दुकान पर खाने की चीज लेने गई थी। रास्ते में उनको 30 वर्षीय नौशाद मिल गया। नौशाद ने बच्ची के भाई को 20 रुपये देकर दूसरी ओर भेज दिया और बच्चों को मुंह भींचकर एक प्लॉट में ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

बच्ची के घर नहीं आने पर परिजनों ने भाई से पूछा तो उसने बताया कि नौशाद ने उसे भेज दिया था। परिजन बच्ची की तलाश में निकले तो इसी समय वह घर आ गई। खून में लथपथ बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर लिसाड़ी गेट शौकीन गार्डन निवासी नौशाद पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376एबी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

नशेड़ी है आरोपी, पत्नी जा चुकी है छोड़कर
आरोपी नौशाद नशेड़ी है, इसके चलते उसकी पत्नी छोड़कर जा चुकी है। वहीं, पीड़ित परिजनों ने बताया कि नौशाद की एक बहन किन्नर है, वो मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। जान से मारने की धमकी दे रही है। 

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

सीओ का कहना है कि धमकी को लेकर परिजनों से बात की जा रही है। वहीं, उपचार के बाद बच्ची घर आ गई है, परिजनों ने बताया कि वह बेहद डरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed