फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: son of the owner of the famous sports company Stag International trapped in the fraud of 16 crores

मेरठ: नामी खेल कंपनी स्टैग इंटरनेशनल के मालिक का बेटा 16 करोड़ की ठगी में फंसा

Thu, 30 Dec 2021 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Dec 2021 11:55 AM IST
सार

मेरठ के प्रणव कोहली पर आरोप है कि प्रणव ने कंपनी से 16.65 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया। उसने कंपनी की हस्ताक्षरयुक्त चेकबुक भी चुरा ली। इससे भी पैसे निकाले गए। आरोप है कि 19 अक्तूबर को प्रणव घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गया।

विज्ञापन
Meerut: son of the owner of the famous sports company Stag International trapped in the fraud of 16 crores
स्टैग के मालिक राकेश कोहली परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर की नामी खेल कंपनी स्टैग इंटरनेशनल के मालिक राकेश कोहली के बेटे प्रणव कोहली 16.65 करोड़ की ठगी के मामले में फंस गए हैं। प्रणव के खिलाफ उनकी पत्नी विनीता कोहली और मां मोनिका ने ही मेडिकल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राकेश कोहली की पत्नी मोनिका और पुत्रवधू विनीता स्टैग स्पोर्ट्स सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं। विनीता कोहली ने एडीजी जोन राजीव सभरवाल को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनकी कंपनी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री तैयार करती है।  
विज्ञापन


इनके खेल के सामान की सप्लाई विदेश में भी होती है। विनीता कोहली ने तहरीर में देते हुए आरोप लगाया है कि बांबे बाजार निवासी प्रणव कोहली ने प्रस्ताव दिया कि हांगकांग की एक पार्टी  कोरोना टेस्टिंग किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क आदि बेचना चाहती है। प्रणव से माल डिलीवर करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रणव ने कहा कि वह कुछ जानकारों से सस्ते रेट में माल दिला सकता है। आरोप है कि इसके लिए प्रणव सात कंपनियों के खातों में स्टैग स्पोर्ट्स सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से 16.65 करोड़ रुपये डलवाए, लेकिन माल की डिलीवरी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: लापरवाही का सफर: तीसरी लहर का नहीं जरा भी डर, मेरठ में तीन साल के बच्चे समेत अब तक 31 हुए कोरोना संक्रमित

सुसाइड नोट छोड़ फरार हुआ प्रणव 
प्रणव कोहली की मां मोनिका व पत्नी विनीता ने बताया शुरुआत में उन्हें डील पर विश्वास हो गया। आरोप है कि प्रणव ने कंपनी से 16.65 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया। उसने कंपनी की हस्ताक्षरयुक्त चेकबुक भी चुरा ली। इससे भी पैसे निकाले गए। जिन कंपनियों ने प्रणव ने 16.65 करोड़ की डील कराई थी उनमें से कई कंपनियां फर्जी हैं तो कई बंद हो चुकी हैं। 

आरोप है कि 19 अक्तूबर को प्रणव घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गया। नोट में लिखा कि 15 करोड़ का नुकसान हो गया है, मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। तहरीर के मुताबिक तलाशने पर प्रणव का पता चला। उससे पता चला कि उसके साथ सभी सात कंपनियां धोखाधड़ी में शुरू से ही शामिल थीं। मोनिका और विनीता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। 

स्टैग के मालिक राकेश कोहली के परिवार का यह विवाद अब थाने में है। पुलिस को जो तहरीर दी गई है उसमें प्रणव कोहली का पता बांबे बाजार बताया गया है, जबकि मोनिका और विनीता ने अपना पता मंगल पांडे नगर बताया है। उधर विवेचक संत शरण सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed